पुलिस कांस्टेबल प्रिया यादव की मौत, परिवार पहुंचा, कवींद्र से रिश्तों पर सवाल बरकरार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम इलाके में रहने वाली पुलिस कांस्टेबल प्रिया यादव की मौत के तीन दिन बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे उनका परिवार इंदौर पहुंचा। मां, भाई और मामा के बेटे मनीष ने एरोड्रम थाने में एसआई मनोज कुमार से बात की और मामले की जानकारी ली।
मनीष ने बताया कि प्रिया ने 2014 में अमित कुमार से प्रेम विवाह किया था, दोनों एक ही गांव के थे, लेकिन अलग-अलग समाज से थे। शादी के बाद अमित प्रिया को इंदौर ले आया, जबकि उसके पिता गांव के प्रधान थे। समाज में इज्जत के डर से परिवार ने नाता तोड़ लिया था।
2021 में अमित की मौत के बाद संपर्क बहाल हुआ। प्रिया को 2023 में पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति मिली, ट्रेनिंग के बाद इंदौर पोस्टिंग हुई। परिवार में दो बहनें और दो भाई हैं। एक बहन की पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रिया शुभम पैलेस कॉलोनी में किराए पर रहती थी।
कवीन्द्र व प्रिया एक ही समाज के...
मनीष के अनुसार प्रिया की कवीन्द्र से ड्यूटी के दौरान मुलाकात हुई, वह पहले छत्रीपुरा थाने में था, बाद में ट्रैफिक विभाग में। दोनों नजदीकी गांवों के और एक ही समाज से थे। प्रिया ने कवीन्द्र को अपनी पूरी कहानी बता दी थी और परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। दोनों एक कमरे में साथ रहते थे, लेकिन शादी की बात पर कवीन्द्र का परिवार राजी नहीं था।
प्रिया बार-बार शादी का जिक्र करती, पर कवीन्द्र कोई वादा नहीं करता। मौत के बाद परिवार कवीन्द्र से पूछताछ करेगा कि रात को क्या बहस हुई। पुलिस अब विवाद, रिश्ते और अन्य बिंदुओं पर जांच तेज कर रही है। बयान दर्ज होने के बाद केस आगे बढ़ेगा। प्रिया की मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
संबंधित समाचार

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल:एक लाख से कम का चेक अस्वीकृत करने पर बवाल

मिस्त्री ने लगाई फांसी:पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप; पुलिस ने जब्त किया सुसाइड नोट

ताला बंद कर कार्रवाई या सौदेबाजी का खेल:वन विभाग की संदिग्ध कार्यप्रणाली; धार रोड टिंबर मार्केट में छापेमारी के दौरान मीडिया को बाहर रखा

इस केस में कैबिनेट का फैसला टला:अब सुप्रीम कोर्ट में देगी सरकार एफिडेविट; 31 अगस्त को सुनवाई

राजस्व विभाग में तहसीलदार व नायब तहसीलदार पदस्थापना पर मनमानी:3-4 साल से जमे अफसरों को मलाईदार पद

बड़ी कार्रवाई:6 संदिग्ध गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन के पोस्टर बरामद

प्राकृतिक संपदा की रक्षा में वन विभाग का योगदान महत्वपूर्ण:सीएम डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाए स्टार

त्योहार से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:650 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; बस स्टैंड पर उतारते की पकड़ा

देखिए वीडियो:अनूठा अंदाज में रील बनाना पड़ा भारी; बनाया इतने हजार का चालान

प्रदोष महापर्व पर आज विशेष महाप्रसादी का होगा वितरण

सड़क हादसे में महिला की मौत:मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!