खबर
इंदौर

चाइनीज मांझे से हुई मौत: 8वीं के छात्र की कटी गर्दन; भाई-दोस्तों के हाथ में भी आई चोट, कलेक्टर ने 4 दिन पहले ही किया था बैन

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

30 नवंबर 2025, 7:33 pm
शेयर करें:
चाइनीज मांझे से हुई मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चाइनीज मांझे ने एक और जान ले ली। तेजाजी नगर बायपास पर रविवार दोपहर 16 साल के एक छात्र की गर्दन पर मांझा लिपट गया, जिससे उसकी मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई। बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान गुलशन (निवासी—ओमेक्स सिटी) के रूप में हुई। वह अपने भाई अरुण और दोस्तों विशाल व कृष्णा के साथ बाइक से रालामंडल घूमने गया था। वापसी में बायपास पर अचानक एक पतंग की डोर उसकी गर्दन से टकरा गई, जिससे गहरा घाव हो गया। घायल अवस्था में साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके।

निजी अस्पताल ने हाथ खड़े किए
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद एक कार सवार परिवार ने बच्चा देखकर तुरंत मदद की और उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। चोट बेहद गंभीर होने के कारण अस्पताल ने इलाज शुरू करने से मना कर दिया। इसके बाद वही परिवार उसे एमवाय अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि की।

एसीपी राजेश बिलवाल ने बताया कि गुलशन की गर्दन पर कट बहुत गहरा था और खून ज्यादा बह जाने से उसकी जान नहीं बच पाई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चाइनीज डोर होने की पुष्टि अभी नहीं की है।

परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था बच्चा

गुलशन के भाई अरुण के मुताबिक, “बाइक चलाते समय अचानक पतंग की डोर हमारे बीच आ गई। हमने पकड़ने की कोशिश की लेकिन हमारे हाथ भी कट गए।” परिवार मूल रूप से अशोक नगर के ठीकरी क्षेत्र का रहने वाला है। पिता मजदूरी करते हैं और गुलशन 8वीं कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ घर का सहारा बनने के लिए काम भी करता था।

प्रतिबंध के बाद भी मिल रहा चाइनीज मांझा

गौरतलब है कि 25 नवंबर को कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। चोट, दुर्घटनाओं और पक्षियों को होने वाले खतरे को देखते हुए इसकी बिक्री और भंडारण दोनों पर रोक लगाई गई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तय है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 14 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 15 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 15 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 15 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 15 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 15 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 15 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 15 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 15 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 15 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 15 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 16 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 16 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 16 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!