जिंदा बेटी की उठी अर्थी: प्रेम विवाह से टूटा परिवार, पुतला बनाकर निकाली अर्थी; किया अंतिम संस्कार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक परिवार ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसे समाज और अपनी यादों में 'मृत' घोषित कर दिया।
इतना ही नहीं, बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई और श्मशान घाट में पुतले का दाह संस्कार किया गया।
सविता अचानक लापता हो गई
जानकारी के मुताबिक, विदिशा की 'चूना वाली गली' में रहने वाले कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी, सविता, बीती 13 दिसंबर को अचानक लापता हो गई थी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब सविता को खोज निकाला, तो हकीकत सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
गाजे-बाजे के साथ निकली शव यात्रा
सविता ने पुलिस के सामने स्पष्ट कर दिया कि उसने अपने प्रेमी संजू मालवीय के साथ विवाह कर लिया है और वह अब अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। उसने अपने माता-पिता के साथ घर लौटने से साफ इनकार कर दिया।
बेटी के इस फैसले से आहत परिवार ने उसे हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से बेदखल करने का एक कठोर रास्ता चुना। परिवार ने आटे से बेटी का एक पुतला तैयार किया।
पुतले को अर्थी पर लिटाया गया और शहर के मुख्य चौराहों से गाजे-बाजे के साथ शव यात्रा निकाली गई। रिश्तेदारों की मौजूदगी में श्मशान घाट ले जाकर पुतले को मुखाग्नि दी गई।
भाई का दोस्त ही निकला जीवनसाथी
परिजनों के अनुसार, सविता तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी। वह ग्रेजुएशन कर चुकी है। जिस युवक 'संजू' के साथ उसने घर बसाया, वह उसके भाई का परिचित था और अक्सर घर आता-जाता था।
परिवार का कहना है कि जिस बेटी को उन्होंने पाल-पोसकर बड़ा किया, उसके इस कदम ने समाज में उनका सिर झुका दिया है, इसलिए अब वह उनके लिए मर चुकी है।
भाई बोले- अपने अरमानों की अर्थी निकाली
सविता के पिता रामबाबू कुशवाहा ने रोते हुए कहा- बेटी के फैसले से हम टूट चुके हैं। ये हमारे जीवन का सबसे दुखद क्षण है। वहीं, भाई राजेश कुशवाहा बोले, उसे बहुत लाड़-प्यार से पाला था। उसकी हर इच्छा पूरी की थी।
बहन के इस फैसले से पूरा परिवार दुखी है। बड़े अरमानों से उसे पढ़ाया-लिखाया था, लेकिन वह सबको छोड़कर चली गई, इसलिए आज हमने अपने 'अरमानों की अर्थी' निकाली है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!