बेटे को खतरा, हम भी डर-डरकर जी रहे: सौदा फैल होने पर परिवार के साथ यह क्या किया; अब धमका भी रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आर्थिक परेशानी के चलते परिवार ने किस्तों पर बनाए अपने मकान का सौदा कर दिया। बयाने की रकम भी ले ली।
कान पर कब्जा कर लिया
खरीदार पक्ष ने एग्रीमेंट के तहत बकाया किस्तें व बचा हुआ लोन नहीं भरा और सौदा निरस्त करने के बाद भी मकान पर कब्जा कर लिया।
कब्जा वापस मांगा
परिवार ने कब्जा वापस मांगा और बयाने की रकम डूबने की बात कही तो खरीदार पक्ष धमकीबाजी पर उतर आया।
आखिरकार मामला थाने पहुंचा तो खरीदार ने परिवार पर गुंडों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
अब रोज दे रहे धमकी
आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद परिवार को कब्जा तो मिल गया लेकिन आरोपी पक्ष रोजाना पीड़ित परिवार को धमका रहा है।
श्रीनाथ टॉउनशिप, ढाबली में गुंजा पति कमल पालीवाल का घर हैं। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले कमल ने लोन लेकर अपना मकान बनाया था, जिसकी किस्त 60 हजार रुपए प्रतिमाह आती थी।
मकान बेचना तय किया
आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे लोग समय पर किस्तें नहीं भर पाने के कारण उन्होंने अपना मकान बेचना तय किया। 2 फरवरी 2025 को मकान का सौदा राजश्री पति आनंद द्विवेदी से 8.25 लाख में कर दिया और 3.25 लाख रुपए बयाना भी ले लिया।
58.30 लाख का लोन
एग्रीमेंट में तय हुआ था कि मकान पर बंधन बैंक कनाड़िया रोड शाखा का जो 58.30 लाख का लोन है। उसे खरीदार ही भरेगा। गुंजा पालीवाल का आरोप है कि द्विवेदी परिवार ने लोन चुकाना तो दूर एक भी किस्त तक नहीं भरी।
मकान लेने से किया मना
15 अगस्त 2025 को राजश्री ने मकान लेने से मना कर दिया। बावजूद इसके हमने दस दिनों तक राजश्री का इंतजार किया। इसके बाद मेरे पति कमल ने राजश्री से कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार आप सौदा पूरा नहीं कर पा रहे हैं। न तो मकान की किस्तें भर पा रहे हैं और न ही लोन चुका पा रहे हैं।
इसके चलते एग्रीमेंट के दौरान आपने जो बयाना दिया था। वह डूब गया है। इसके बाद हमने मकान पर अपना ताला लगा दिया। इससे गुस्साई राजश्री अपने पति आनंद द्विवेदी और गुंडों को लेकर हमारे घर आई।
बच्चों को जान से मारने की धमकी
आनंद द्विवेदी ने खुद को मिलिट्री का बताते हुए मुझे, मेरे पति और मेरे तीनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके दो दिन बाद 2 सितंबर को मेरे पति कमल का देहांत हो गया। इस बीच आरोपियों ने मकान पर कब्जा भी कर लिया।
पुलिस में शिकायत की तो धमकाया
हमने 28 सितंबर को पुलिस में शिकायत की तो इसके बाद आरोपी आनंद द्विवेदी, राजश्री और उसके साथी गुंडे आए दिन हमें धमकाने लगे।
जान से मारने की धमकियां
मेरे बेटे 17 वर्षीय नरेश बेटे नरेश को जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी। परिवार में एक भी पुरुष मुखिया नहीं होने के चलते आनंद द्विवेदी की गुंडागर्दी बढ़ गई। मारे डर के हमें नरेश को रिश्तेदार के घर भिजवाना पड़ा।
घर में घुसकर बेटी को बेरहमी से पीटा
9 दिसंबर की रात आनंद द्विवेदी, राजश्री, मोहित शर्मा और राहुल हमारे घर आए। इस दौरान मेरी सास मेवाबाई, बड़ी बेटी अंजली, छोटी बेटी आयुषी घर पर थी।
आरोपियों ने हम पर हमला कर दिया। बेटी अंजली को डंडों से बेरहमी से पीटा। सास मेबाबाई को भी डंडे मारे। इससे उनके पैर में भी गंभीर चोट आई।
थाने में केस दर्ज करवाया
बीचबचाव करने पर मुझे और आयुषी को भी पीटा। 10 दिसंबर को हमने अंजली की तरफ से आरोपियों पर लसूड़िया थाने में केस दर्ज कराते हुए पूरा मामला बताया।
इस पर आनंद पुलिस से ही बहसबाजी करने लगा। आखिरकार टीआई तारेश सोनी ने दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर हमें हमारे मकान का कब्जा दिलवा दिया।
अब धमकीबाजी पर उतरा
इससे चलते आनंद अब धमकीबाजी पर उतर आया है। वह आए दिन हमारे घर आकर धमकियां दे रहा है। इसके चलते हम बेटे नरेश को घर नहीं ला रहे हैं। आनंद नरेश के दोस्तों को रोककर उसका पता पूछता है। हमें आनंद और उसके गुंडों से जान का खतरा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!