पीएम मुद्रा लोन के नाम पर साइबर ठगी: कारोबारी को लगाया 5.18 लाख का चूना
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर एक आरओ प्लांट कारोबारी से 5.18 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। यह मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है।
दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल और फर्जी कॉल के जरिए यह पूरा साइबर फ्रॉड अंजाम दिया गया। मामला सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ फ्रॉड
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पीड़ित लोकेन्द्र सिंह तोमर आरओ वाटर प्लांट का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए पहले बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा किए थे।
इसी दौरान 4 दिसंबर को उन्हें पंकज भदौरिया नामक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पीएम मुद्रा लोन विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर दस्तावेज मंगवाए और भरोसा जीत लिया। इसके बाद ठगी की पूरी साजिश शुरू हुई।
प्रोसेसिंग फीस से शुरू हुई लाखों की ठगी
5 दिसंबर को आरोपी ने जियो पेमेंट बैंक की फर्जी लिंक भेजकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 8,800 रुपए जमा कराए। इसके बाद कभी टैक्स, कभी चार्ज, कभी फाइल क्लियरेंस के बहाने लगातार पैसे मांगे जाते रहे।
18 ट्रांजैक्शन में निकाले 5.18 लाख रुपए
6 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच पीड़ित और उनकी पत्नी के खातों से लगातार 18 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराए गए। अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर कुल 5 लाख 18 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया गया।
रिश्तेदारों से बात करने पर खुला ठगी का राज
जब लोकेन्द्र तोमर ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने रिश्तेदारों से साझा की, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल और पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस जांच में जुटी
शिकायत के बाद एडिशनल एसपी के निर्देश पर लसूडिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब कॉल डिटेल, बैंक खातों और ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!