खबर
टॉप न्यूज

ग्राहकों का सोना खतरे में: तुरंत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करें; मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस की घोर लापरवाही

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

07 दिसंबर 2025, 4:20 pm
शेयर करें:
ग्राहकों का सोना खतरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस विजय नगर शाखा, इस समय सुरक्षा नहीं, बल्कि असुरक्षा का केंद्र बन चुकी है। कंपनी अपने ग्राहकों के लाखों-करोड़ों के स्वर्ण आभूषणों को सुरक्षित रखने का दावा तो करती है पर सच्चाई यह है कि यहां सुरक्षा नाम की कोई व्यवस्था मौजूद ही नहीं है।

जिस अलार्म को चोरों से बचने के लिए लगाया गया था, वही अब मजाक बनकर आठ महीनों से कभी भी अचानक चीखना शुरू कर देता है और घंटों, कई बार तो 12 से 15 घंटों तक लगातार गूंजता रहता है। हैरानी की बात यह कि कंपनी का एक भी जिम्मेदार कर्मचारी इस बजते हुए अलार्म को बंद कराने या घटना की जांच करने नहीं आता।

जब मौके पर जाकर देखा गया तो वहां कोई सुरक्षा गार्ड तक मौजूद नहीं मिला। आसपास के दुकानदार और रहवासी साफ-साफ कहते हैं अलार्म रोज बजता है… अब तो हम इसे सुनकर भी अनसुना करते हैं और इस पर कतई कोई ध्यान नहीं देते यानी आपदा की घड़ी में भी यह अलार्म किसी का ध्यान आकर्षित करने में पूरी तरह असफल हो चुका है।

पुलिस भी इस लगातार बजती आवाज को अब सामान्य शोर समझकर अनदेखा कर देती है। ऐसे में यदि कभी चोरी या डकैती हुई तो अपराधियों को रोकने वाला न कंपनी का सिस्टम होगा, न लोग ध्यान देंगे और न ही पुलिस इसे गंभीरता से लेगी। यह स्थिति सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास और उनके सोने की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ है।

अलार्म बंद करना स्थानीय उपाय नहीं
कंपनी जब सफाई देने बैठी तो बेहद गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक बहाने पेश किए। कहते हैं अलार्म बहुत संवेदनशील है, चूहे, धुआं या कीट भी इसे एक्टिवेट कर देते हैं। इसे बंद करना स्थानीय उपाय नहीं। ऐसे में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या करोड़ों के सोने की रखवाली ऐसे खिलौने जैसे सिस्टम के भरोसे छोड़ना सुरक्षित है।

इस बारे में डायल 112 पर सैकड़ों शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस आती है, अस्थायी रूप से अलार्म बंद कराती है, पर कुछ देर बाद वह फिर कान फाड़ने वाली आवाज के साथ सक्रिय हो उठता है, मानो कानून और नागरिक जीवन दोनों का मजाक उड़ा रहा हो।

यह जगह सुरक्षा नहीं असुरक्षा का केंद्र
यह स्पष्ट है कि मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस अपने ग्राहकों के विश्वास और उनके सोने की सुरक्षा करने में असफल रहा है और आसपास रहने वाले सैकड़ों परिवारों की शांति के प्रति भी पूर्णतः गैर-जिम्मेदार है। ग्राहकों के लिए सीधी चेतावनी है कि यदि आपका सोना मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस की इस शाखा में जमा है, तो सावधान हो जाइए।

यह जगह सुरक्षा नहीं,असुरक्षा का केंद्र है। कंपनी की गैर जिम्मेदारी के कारण किसी भी क्षण कोई गंभीर घटना हो सकती है और तब पछताने का कोई अवसर नहीं बचेगा। समय रहते अपनी संपत्ति की सुरक्षा स्वयं करें, क्योंकि मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस तो इसमें पूरी तरह असफल साबित हो चुका है।

टैग:

संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम
Top News

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

about 5 hours ago
12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस
Top News

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Top News

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

about 7 hours ago
जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

about 7 hours ago
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

about 7 hours ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

about 7 hours ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

about 8 hours ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

about 8 hours ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 8 hours ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 8 hours ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 8 hours ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 9 hours ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 9 hours ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 9 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 9 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 9 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!