फेस अटेंडेंस के लिए निगम के जोनल कार्यालयों पर लग रही भीड़: काम करने वाले देखकर हैरान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम कर्मचारियों को सुबह-शाम फेस अटेडेंस लगाना जरूरी है। इसके चलते घर बैठे बिना काम वेतन लेने वाले कर्मचारियों की जोनल कार्यालय सहित हाजिरी सेंटरों पर भीड़ लग रही है लेकिन आला अफसरों में अक्सर गायब रहने वाले इन कर्मचारियों को लेकर कोई चिंता नजर नहीं आ रही।
शासन ने कर्मचारियों की नियमित मौजूदगी के लिए फेस अटेडेंस अनिवार्य कर दी है। यानी सुबह ऑफिस पहुंचें तो हाजिरी लगाएं और शाम को निकले समय भी। फेस अटेंडेस एप में समय, स्थान का नाम अपने आप दर्ज होता है। इससे फोटो देखते ही पता चल जाता है कर्मचारी ने फेस अटेडेंस कब, किस स्थान पर लगाई है।
इस नियम से निगम में बिना काम वेतन लेने वाले कर्मचारियों की मुसीबत बढ़ गई है। अब तक बेखौफ नौकरी कर रहे थे लेकिन जब फेस अटेडेंस अनिवार्य हो गई है तो सुबह-शाम जोनल कार्यालयों व हाजिरी सेंटरो पर पहुंचना पड़ रहा है। जोनल कार्यालयो पर भारी भीड़ हो रही है। कार्यालय में कार्य करने वाले भी हैरान हैं ये कौन हैं जो फील्ड में दिखाई नहीं देते लेकिन हाजिरी लगाने नियमित पहुंचते है। इससे चर्चा शुरु हो गई है निगम के जितने कर्मचारी काम करते है उतने ही घर बैठकर वेतन ले रहे हैं।
अफसर भी अनजान
जोनल अधिकारी सहित कोई भी आला अफसर इन कर्मचारियो की जानकारी नहीं ले रहा है। कार्यालय में आकर हाजिरी लगाने वालो से अफसर अनजान बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। यह निगम जोन 6 का बताया जा रहा है। यहां कई कर्मचारी शाम के समय फेस अटेडेंस लगाने के लिए एकत्रित हैं। इसी तरह अन्य जोनल कार्यालयों में भी कर्मचारी पहुंच रहे हैं लेकिन इनकी जानकारी लेने वाला कोई नहीं है।
नेताओं का संरक्षण
सूत्रो की मानें तो निगम के नेताओं ने चहेतों के नाम निगम में दर्ज करा रखे है। जो वर्षो से बिना काम वेतन ले रहे हैं। नेताओ के घर, ऑफिस में काम करने वालों के साथ ही कई रिश्तेदारों के नाम मस्टरकर्मी के रूप में दर्ज हैं। अधिकतर पार्षदों के पट्ठे हैं जो अब हाजिरी लगाने निगम कार्यालयो व हाजिरी सेंटर पहुंच रहे है। इसी माह से फेस अटेंडेंस हाजरी सिस्टम लागू हुआ है, इसमें जो जहां कार्यरत है, उसकी उसी जोन और हाजरी पॉइंट पर हाजरी लगेगी। यही कारण है हाजरी सेंटरों पर सुबह-शाम भारी भीड़ उमड़ रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!