इन्फ्लुएंसर से प्लॉट हड़पने का मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा: पुलिस जनसुनवाई में हुआ खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंगलवार को हुई पुलिस जनसुनवाई में शहरभर से पहुंचे पीड़ितों ने ऐसी-ऐसी शिकायतें रखीं कि पुलिस अधिकारी भी चौकन्ने हो गए। धोखाधड़ी, गुंडागर्दी, संपत्ति पर कब्ज़ा, पारिवारिक विवाद और महिलाओं से जुड़े मामलों की भरमार रही।
दिनभर चली सुनवाई में कुल 52 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से दो मामले बेहद गंभीर पाए गए, जिन्हें तुरंत क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। इन्फ्लुएंसर पारुल बोलीं मेरी प्लॉट की किस्त जाती रही, इसी दौरान ठग प्लॉट बेचकर फरार हो गया।
सुनवाई में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला केस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल का उनका आरोप है कि परिचित गौरव और उसकी सहयोगी शुभांगना ने मिलकर उनसे प्लॉट हड़प लिया।
पारुल ने बताया कि 800 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदने के लिए दोनों ने चार–चार लाख रुपये दिए थे, पर रजिस्ट्री केवल गौरव के नाम करा ली गई। बाद में गौरव ने उस प्लॉट पर 20 लाख का बैंक लोन लिया, जिसकी आधी किस्त हजार रुपये प्रति माह पारुल 2020 से जमा करती रहीं।
दोनों के बीच लिखित एग्रीमेंट भी हुआ था। पारुल का आरोप है कि गौरव ने वह एग्रीमेंट चुरा लिया और फिर मौका पाकर प्लॉट को बाले–बाले बेचकर फरार हो गया।
जून 2025 में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। फिलहाल उसका फोन बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा।पुलिस कमिश्नर ने मामला तुरंत क्राइम ब्रांच को भेज दिया।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहायह गंभीर मामला है। विस्तृत जांच कर जल्द कार्रवाई करेंगे।
दूसरा बड़ा मामला: फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों की ठगी
जनसुनवाई में दूसरा गंभीर मामला एक व्यापारी का था, जिसे फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की चपत लगा दी गई। पुलिस ने इसे भी क्राइम ब्रांच के सुपुर्द किया है।
जनसुनवाई में आए कई लोगों ने धमकी, मारपीट और संपत्ति विवादों से जुड़े मामलों में तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग भी की। अधिकारियों ने सभी का पक्ष सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!