मामा के भतीजे का ‘धांय-धांय’ तमाशा... क्राइम ब्रांच बनी रिश्तेदार!
Khulasa First
संवाददाता

कार के अंदर से और बाहर निकलकर गोलियां चलाने का मामला, एडिशनल सीपी बोले थे- कार्रवाई होगी, पर नहीं हुई
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
इंदौर में एक बार फिर ‘पॉवर’ ने कानून को धांय-धांय कर उड़ा दिया। भाजपा पार्षद और एमआईसी मेंबर मनीष ‘मामा’ के भतीजे कार्तिक शर्मा ने कार चलाते हुए और कार से उतरकर गोलियां बरसाईं। रुतबा दिखाने के लिए इसका वीडियो भी बनवाया, लेकिन इसके वायरल होते ही पुलिस के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए। ऐसे मामलों में धड़ाधड़ एक्शन लेने के लिए जानी जाने वाली क्राइम ब्रांच चुप्पी साधे बैठ गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या मामा के भतीजे के लिए क्राइम ब्रांच भी उसकी रिश्तेदार बन गई?
जानकारी के अनुसार एक युवक ने कार के अंदर से और बाहर निकलकर गोलियां चलाते रील बनाई। दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो खुलासा हुआ कि दीवाली के आसपास बने इस वीडियो में गोलियां चलाने वाला एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) का भतीजा कार्तिक शर्मा है। वीडियो क्राइम ब्रांच तक भी पहुंचा, लेकिन वायरल करने वाले से इसकी सत्यता की जांच के नाम पर मामला अधर में लटका दिया गया। सत्ता पक्ष के नेता का नाम आने के चलते पुलिस के हाथ बंध गए हैं।
मामा बैकफुट पर, तो डीसीपी का टालने वाला जवाब...इस मामले में खुलासा फर्स्ट ने एडिशनल डीसीपी को फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। वहीं डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी का कहना है कि क्राइम ब्रांच संगठित अपराधों की जांच करती है। इस मामले में थाना पुलिस जांच कर रही है। मामला सामने आने पर मनीष मामा खुद भी बैकफुट पर दिखे। उन्होंने कहा वीडियो की जानकारी नहीं है, कार्तिक रिश्तेदार है, लेकिन मैं गलत काम में किसी का साथ नहीं देता। उन्होंने पुलिस के लिए जांच और कार्रवाई का कहा है। उधर, मामले में कार्रवाई न होने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। कई लोगों ने यह तक दावा किया कि प्रभावी नेता का भतीजा होने के चलते कार्तिक पर कार्रवाई नहीं होगी।
कार्रवाई होना तय है
इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है या थाना स्तर पर हो रही है, मैं पता लगाता हूं। हालांकि ये तय है कि संबंधित पर कार्रवाई होगी।
- अमित सिंह, एडिशनल सीपी
संबंधित समाचार

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!