खबर
टॉप न्यूज

भाजपा विधायक के खिलाफ ‘राइट टू कॉल’ लाएंगे पार्षद: थम नहीं रहा शिवराज की विदिशा भाजपा में बवाल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

16 दिसंबर 2025, 12:54 pm
शेयर करें:
भाजपा विधायक के खिलाफ ‘राइट टू कॉल’ लाएंगे पार्षद

महेश दीक्षित 98935-66422खुलासा फर्स्ट।
पार्षदों का कहना है कि विधायक के दबाव में अधिकारी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं।

ठेकेदारों के चयन से लेकर भुगतान तक में मनमानी हो रही है। कई बार सरकार-संगठन और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

यह मामला राजनीतिक तौर पर भी अभूतपूर्व माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है, जब किसी विधायक के खिलाफ उसी पार्टी के पार्षद खुले तौर पर आंदोलन कर रहे हैं।

सत्ता में रहते हुए भाजपा के भीतर इस तरह का सार्वजनिक विरोध संगठनात्मक अनुशासन और आंतरिक समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

आश्वासनों पर भरोसा नहीं रहा
उधर, विधायक मुकेश टंडन ने कई बार आंदोलनकारी पार्षदों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की है, लेकिन पार्षदों का साफ कहना है कि अब उन्हें विधायक के आश्वासनों पर भरोसा नहीं रहा।

पार्षदों का कहना है कि जब तक नगर पालिका के कामकाज में विधायक का कथित हस्तक्षेप बंद नहीं होता और विकास कार्य पटरी पर नहीं आते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कभी मशाल जुलूस, कभी अर्द्धनग्न प्रदर्शन
पार्षद सरकार और संगठन का ध्यान खींचने के लिए हर दिन अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कभी मशाल जुलूस निकाला गया, तो कभी विकास ठप होने के विरोध में ‘विकास की अर्थी’ निकाली गई।

इतना ही नहीं, पार्षद बेतवा नदी में अर्द्धनग्न खड़े होकर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। पार्षदों का कहना है कि बार-बार अनदेखी के चलते उन्हें इस तरह के प्रतीकात्मक आंदोलनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विधायक का विवादों से पुराना नाता
प्रशासनिक कार्यों और नगर विकास मामलों में हस्तक्षेप के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।

अधिकारियों पर दबाव बनाकर फैसले प्रभावित करने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

कार्यशैली को लेकर पार्टी संगठन में असंतोष और स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी के मामले उजागर होते रहे हैं।

मौजूदा आंदोलन ने इन पुराने विवादों को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहनगर विदिशा में भाजपा की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। सवा महीने से नगर पालिका के दो दर्जन से अधिक भाजपा पार्षद शिवराज के सबसे करीबी पार्टी के ही विधायक के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। अब पार्षदों ने विधायक पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ ‘राइट टू कॉल’ लाने का ऐलान किया है।

दरअसल, 39 पार्षदों वाली विदिशा नगर पालिका परिषद में दो दर्जन भाजपा पार्षद शहर के विकास को मुद्दा बनाकर टेंट लगाकर सवा महीने से धरने पर बैठे हैं। पार्षदों का आरोप है कि विधायक टंडन नगर पालिका के कामकाज में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे स्वीकृत विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सड़कों, नालियों, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसे बुनियादी काम ठप पड़े हैं। परिषद की बैठकों में लिए गए निर्णय जमीन पर नहीं उतर पा रहे।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 8 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 8 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 8 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 8 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 9 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 9 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 9 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 9 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 9 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 9 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 9 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 9 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 9 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 9 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 9 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 9 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 9 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!