भ्रष्टाचार का पर्यटन: फर्जी बिलों से 80 लाख के घोटाले का खुलासा; पर्यटन निगम के दो पूर्व प्रबंधकों पर एफआईआर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड में हुईं कथित वित्तीय अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। निगम के विंड्स एंड वेव्स एवं बोट क्लब में पदस्थ रहे दो तत्कालीन प्रबंधकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरनाथ सिंह दंडोतिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।
शिकायत के मुताबिक पर्यटन विकास निगम के तत्कालीन कर्मचारी अरविंद शर्मा और अनिल कुरुप ने मिलीभगत से एक ही परिवार द्वारा संचालित तीन फर्मों मेसर्स गणेश ट्रेडर्स,आदित्य एंटरप्राइजेस (प्रोपराइटर देबजानी मुखर्जी),मेसर्स सिद्धि विनायक ट्रेडर्स (प्रोपराइटर आदित्य मुखर्जी एवं संजय मुखर्जी) के साथ मिलकर फर्जी खरीद और खर्चों के जाली बिल तैयार कराए।
अब तक की जांच में 80 लाख 81 हजार रुपए के जाली बिल और कोटेशन बनाए जाने का खुलासा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार इस राशि में से एक बड़ा हिस्सा इन फर्मों के खातों में भुगतान के रूप में भी डाल दिया गया है।
पुरानी खरीदी की गहराई से होगी जांच, करोड़ों के घोटाले की आशंका
जांच एजेंसियों का मानना है कि यदि पूर्व में की गई सभी खरीद प्रक्रियाओं की विस्तृत जांच की जाए तो घोटाले की रकम करोड़ों में पहुंच सकती है। प्रारंभिक जांच ने ही पर्यटन निगम में चल रहे कथित भ्रष्टाचार की परतें खोलना शुरू कर दिया है।
सूत्रों का दावा है कि फर्जी बिलों और अनियमित खरीद के चलते प्राप्त धनराशि का उपयोग विदेश यात्राओं और अन्य विलासितापूर्ण गतिविधियों में किए जाने की आशंका है।
जांच एजेंसियां अब इस दिशा में भी वित्तीय लेन-देन की पड़ताल करने की तैयारी कर रही हैं। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों और खरीद रिकॉर्ड को जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे और नाम भी सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!