परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के साथ सीनाजोरी: इंदौर में पत्रकारों पर जानलेवा हमला, कैमरा तक गायब : खुलासा रोकने के लिए दलालों की खुली गुंडागर्दी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
परिवहन विभाग लंबे समय से भ्रष्टाचार को लेकर विवादों में घिरा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक स्वीकार चुके हैं परिवहन विभाग का भ्रष्टाचार किसी जमाने के चंबल के डाकुओं जैसा है। उनकी यह टिप्पणी शुक्रवार को इंदौर स्थित क्षेत्रीय परिवहन (आरटीओ) कार्यालय में सच होती दिखी, जब एक राज्य स्तरीय न्यूज चैनल के संवाददाता और कैमरामैन पर भ्रष्टाचार का खुलासा करते समय दलालों व कर्मचारियों ने सामूहिक हमला कर दिया। न केवल जानलेवा हमला बल्कि घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए कैमरा भी गायब कर दिया गया। घायलों की आपबीती सुनकर साफ महसूस हुआ हमला सुनियोजित था।
12 साल से बैठे अधिकारी–कर्मचारी और ‘एवजी साम्राज्य’ का खुला खेल
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का आरटीओ कार्यालय में वर्षों से भ्रष्टाचार की गंदगी से अटा पड़ा है। करीब 12 वर्ष से एआरटीओ अर्चना मिश्रा मजबूती से जमी हैं, जबकि उनका मूल विभाग परिवहन नहीं है। भ्रष्टाचार की फाइलों को वर्षों से चला रही हैं। इनके साथ काम करने वाला बाबू आरपी गौतम तो दो दशक से जमा है। गौतम ने करीब 40-50 एवजी (बिचौलियों) का संगठित साम्राज्य बना रखा है, जिनके दम पर पूरा कार्यालय ठेके पर चल रहा है। हर काम की तयशुदा रिश्वत इन्हीं एवजीयों के हाथों वसूली जाती है, जिसका रिकॉर्ड पप्पू तांबे रखता है।अधिकारियों को महीने का पैसा पहुंचाने का काम और शाखा प्रभारी बाबूओं को पैसा बांटने की जिम्मेदारी निभाता है। इन काली करतूतों का खुलासा फर्स्ट ने कई बार मय सबूत किया है पर कार्रवाई नाममात्र की भी नहीं हुई।
पूर्व मंत्रियों का टकराव, फर्जी लाइसेंस कांड तक विवादों का अंत नहीं
‘एमपी अजब है गजब है’ टैगलाइन वाला मप्र इन दिनों परिवहन विभाग की वजह से राष्ट्रीय सुर्खियों में है। पहले पूर्व मंत्रियों के आपसी टकराव, फिर एक पूर्व कांस्टेबल के यहां से 54 किलो सोना और 11 करोड़ नकद बरामद होने जैसी घटनाएं और हाल ही में बैकलॉग एंट्री के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने का मामला, विभाग की सड़ांध का खुलासा करने के लिए काफी हैं।
आरटीओ प्रदीप शर्मा की सफाई- सारे काम ऑनलाइन
आरटीओ परिसर दलालों और एवजीओं से हमेशा भरा रहता है। इसके बावजूद RTO प्रदीप शर्मा का दावा है कि यहां सब काम ऑनलाइन होता है और यह कि कार्यालय सार्वजनिक है, किसी को प्रवेश से रोका नहीं जा सकता। उनका कहना है कि आवेदक स्वयं सुविधा के लिए दलालों के पास जाते हैं और उनकी स्वीकृति के बाद ही संबंधित शाखा के बाबू या प्रभारी से काम करवाते हैं पर बड़े सवाल हैं-
-आरटीओ के बाहर बैठने वाले *कितने दलाल अधिकृत हैं और कितने अवैध?
- इन दलालों का कभी पुलिस सत्यापन किया गया?
-क्या कार्यालय परिसर में इनकी अवैध मौजूदगी पर विभाग की कोई निगरानी व्यवस्था* है?
जो हमला हुआ है, वह दर्शाता है इसमें सामान्य दलाल नहीं बल्कि पेशेवर अपराधियों जैसी मनोवृत्ति वाले लोग शामिल थे। रोजमर्रा की दिहाड़ी कमाने वाले लोग इस तरह की हिंसा नहीं करते।
पत्रकारों पर हमला—पहले से रची गई थी साजिश
हमले का शिकार संवाददाता हेमंत शर्मा व कैमरामैन राजा खान शुक्रवार को लाइसेंस शाखा में भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे थे। तभी शाखा प्रभारी बाबू अंकित चिंतामण सहित छह लोगों ने पहले से रची गई साजिश के अनुसार दोनों पर हमला किया। लगभग 30 से 40 लोगों की भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीटा। दोनों किसी तरह मौत के मुंह से बचकर अस्पताल पहुंचे।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई:अभिजीत दीपके को फ्लाइट से हिरासत में लिया; 600 समर्थक भी पकड़े गए

देखिए वीडियो, भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल:देर रात थाने पहुंचे विधायकों के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी; टीआई समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!