भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला: ईडी ने अधिकारी पर कसा शिकंजा; एक करोड़ की संपत्ति की अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने परमार और उनके परिजनों के नाम दर्ज करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपए की अचल संपत्ति को अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से अर्जित आय को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए खपाने के आरोपों के तहत की गई है।
ईओडब्ल्यू के केस के बाद ईडी की एंट्री
इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने फरवरी 2025 में राजेश परमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इसी एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू की।
किस संपत्ति पर हुई कार्रवाई
ईडी इंदौर के सब-रीजनल ऑफिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में परमार और उनके परिवार के नाम दर्ज एक मकान, एक भूखंड, एक फ्लैट और कृषि भूमि को अटैच किया गया है। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत 1.06 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
आय से 175% ज्यादा कमाई का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, वर्ष 2007 से 2022 के बीच राजेश परमार ने करीब 1.66 करोड़ रुपए की आय अर्जित की, जो उनकी वैध आय से लगभग 175 फीसदी अधिक है। आरोप है कि इसी अवैध कमाई का इस्तेमाल कर उन्होंने अचल संपत्तियां खरीदीं।
बेलदार से एआरओ तक का सफर
राजेश परमार नगर निगम में बेलदार (मजदूर) के पद पर भर्ती हुए थे और बाद में सहायक राजस्व अधिकारी बने। ईओडब्ल्यू की छापेमारी के दौरान उनके पास से नकदी, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, लॉकर और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।
लॉकर से करीब 16 लाख रुपए का सोना और 25 हजार रुपए की चांदी मिली थी। उस समय वे निगम के जोन-16 में पदस्थ थे।
संपत्ति कर में गड़बड़ी के आरोप
जांच में सामने आया है कि परमार पर संपत्ति कर के मामलों में बकाया राशि कम दिखाकर खातों को शून्य करने और बदले में अवैध लाभ लेने के आरोप हैं। उनकी नौकरी के अनुसार कुल वैध कमाई लगभग 40 लाख रुपए ही आंकी गई है।
विदेश यात्राएं और पुराना कारोबार भी जांच के घेरे में
जांच एजेंसियों ने यह भी पाया कि परमार ने सरकारी सेवा में रहते हुए पांच बार विदेश यात्रा की। इसके अलावा, वे पहले फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में भी काम कर चुके हैं। अक्टूबर 2024 में वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने उनके खिलाफ निगमायुक्त से शिकायत भी की थी, जिसमें पद का दुरुपयोग और लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
फिलहाल ईडी और ईओडब्ल्यू दोनों एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में परमार की भूमिका और अवैध संपत्तियों को लेकर और खुलासे होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!