विदिशा भाजपा में बवाल, शिवराज के मौन पर उठ रहे सवाल?
Khulasa First
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
विदिशा की राजनीति इन दिनों असामान्य और अशांत दौर से गुजर रही है। भाजपा के दशकों पुराने गढ़ विदिशा में पार्टी के भीतर ही खुलकर कलह मची हुई है। नगर पालिका के करीब दो दर्जन भाजपा पार्षद सवा महीने से अपने ही विधायक मुकेश टंडन की कार्यशैली के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
विरोध के तौर पर कभी मशाल जुलूस निकाले जा रहे हैं, कभी विकास की अर्थी निकाली जा रही है, तो कभी बेतवा नदी में अर्द्धनग्न होकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जा रहा है। यह सब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की विदिशा भाजपा में हो रहा है।
आंदोलनकारी पार्षदों का आरोप है कि विधायक की कार्यशैली मनमानीपूर्ण है और वे लगातार प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप करते हैं। इससे न केवल शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी असंतोष गहराता जा रहा है।
इस पूरे प्रकरण में सबसे अधिक चर्चा शिवराज सिंह चौहान के मौन को लेकर है। अब तक न तो उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान दिया है और न ही आंदोलन कर रहे पार्षदों से संवाद किया है। स्थानीय भाजपा नेताओं की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।
स्थानीय नेता इस आशंका से खुलकर बोलने से बच रहे हैं कि यदि उन्होंने विधायक मुकेश टंडन के खिलाफ कोई रुख अपनाया, तो इससे शिवराज नाराज हो सकते हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर शिवराज विधायक मुकेश टंडन के खिलाफ बोलने से क्यों परहेज कर रहे हैं? क्या यह केवल संगठनात्मक अनुशासन का मामला है, या किसी आंतरिक समझौते और राजनीतिक रणनीति की वजह से मौन साधा गया है।
मप्र भाजपा के राजनीतिक इतिहास में यह स्थिति अभूतपूर्व मानी जा रही है, क्योंकि संभवतः यह पहला मौका है जब पार्टी के ही पार्षद अपने ही विधायक के खिलाफ इतने लंबे समय से सार्वजनिक आंदोलन कर रहे हैं। इससे भाजपा के संगठनात्मक अनुशासन और आंतरिक समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विदिशा का राजनीतिक इतिहास अत्यंत प्रतिष्ठित रहा है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज नेताओं ने किया है। ऐसे राजनीतिक विरासत वाले विदिशा में पार्टी के भीतर इस तरह का खुला विरोध भाजपा के लिए गंभीर राजनीतिक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। आगामी 2028 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी यह घटनाक्रम भाजपा नेतृत्व के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!