स्वच्छता के शिखर पर बैठे शहर में दूषित पानी का तांडव: सिस्टम की लापरवाही ने ली 6 जानें
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभर में स्वच्छता के मॉडल के रूप में पहचाना जाने वाला शहर एक बार फिर बुनियादी सुविधाओं की विफलता का उदाहरण बन गया है।
6 लोगों की हो चुकी है मौत
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई ने ऐसा कहर बरपाया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक रहवासी अस्पतालों तक पहुंच चुके हैं।
इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम को दो महीने पहले से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन प्रशासन तब तक नहीं जागा जब तक हालात जानलेवा नहीं हो गए।
सोया रहा नगर निगम
हैरानी की बात यह है कि रहवासी पिछले दो महीनों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत 181 हेल्पलाइन और जोन कार्यालय में कर रहे थे।
25 दिसंबर को सामने आया था पहला मामला
25 दिसंबर को सबसे पहले एक महिला की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद कई लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हुए।
मृतकों की सूची
उर्मिला यादव (65 वर्ष) – लंबे समय से पानी की शिकायतें की जा रही थीं, मौत के बाद उनका 11 महीने का बच्चा भी ICU में भर्ती।
सीमा प्रजापत (50 वर्ष) – पेट दर्द और उल्टी के बाद रास्ते में ही अस्पताल में मौत।
नंदलाल पाल – पूर्व रेलवे कर्मचारी; परिवार का कहना है कि कार्डियक अरेस्ट नहीं, बल्कि दूषित पानी के कारण हुई है मौत।
संतोष बिगोलिया – गार्ड; 22 दिसंबर से उल्टी-दस्त, 25 दिसंबर को मौत। मरने वालों में दो अन्य भी शामिल है।
बीमार लोगों की स्थिति
400 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे। सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग है। आम लक्षण की बात करें तो पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार, कमजोरी और निर्जलीकरण।
इन अस्पतालों में हो रहा इलाज
बीमार लोगों का उपचार चाचा नेहरू अस्पताल, वर्मा हॉस्पिटल, त्रिवेणी हॉस्पिटल में हो रहा है।
स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप
दो महीने से लगातार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई जांच या पाइपलाइन सफाई नहीं हुई। नगर निगम के अपर आयुक्त ने एक मामले में कार्डियक अरेस्ट की बात कही, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।
समय पर ध्यान दिया गया होता तो मौतें रोकी जा सकती थीं। स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की प्रतिक्रिया घर-घर सर्वे और दवाइयों का वितरण शुरू किया गया।
पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। डॉक्टरों की विशेष टीमें गली-गली तैनात की गईं है। गंभीर हालत वाले मरीजों को ICU और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है।
स्थानीय लोगों के बयान
नंदलाल पाल के बेटे सिद्धार्थ पाल ने कहा
"मैंने कई बार 181 हेल्पलाइन और पार्षद कार्यालय को शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुना। यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो पिता आज जीवित होते।"
संजय यादव (उर्मिला यादव के बेटे)
"मां की मौत के बाद मेरा 11 माह का बेटा भी बीमार है। प्रशासन की अनदेखी ने हमारी पूरी जिंदगी बदल दी।"
अस्पतालों में मेडिकल टीम तैनात
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने पानी सप्लाई लाइनों की जांच और सफाई शुरू करदी है। इतना ही नहीं अस्पतालों में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है। लोगों को साफ पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए गए है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!