दूषित पानी कांड: सरकार की कमेटी खारिज; हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार द्वारा गठित हाई-लेवल कमेटी को खारिज कर दिया है।
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र वन मैन जांच आयोग के गठन के आदेश दिए हैं।
4 सप्ताह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करें
हाईकोर्ट ने आयोग को निर्देश दिए हैं कि वह चार सप्ताह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस मामले में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। अगली सुनवाई 5 मार्च को निर्धारित की गई है।
इन बिंदुओं पर होगी विस्तृत जांच
न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने जांच आयोग के कार्यक्षेत्र को स्पष्ट किया है। आयोग यह पता लगाएगा कि पानी दूषित होने के पीछे सीवेज मिलना, औद्योगिक अपशिष्ट, पाइपलाइन लीकेज या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था।
आयोग अपनी सिफारिश देगा
इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि वास्तव में कितनी मौतें हुईं और उनके पीछे का वास्तविक कारण क्या था। पानी की आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
साथ ही पीड़ित परिवारों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि पर भी आयोग अपनी सिफारिश देगा। आयोग को किसी भी व्यक्ति को समन जारी करने, आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड तलब करने के अधिकार होंगे। सभी संबंधित विभागों को जांच में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल रिपोर्ट पर भी उठे सवाल
हाईकोर्ट ने मौतों की जांच करने वाली मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट पर भी गंभीर आपत्ति जताई है। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में वर्बल ऑटोप्सी जैसे आधार अपनाए गए, जबकि 23 मौतों के ऑडिट में केवल 16 मौतों को ही डायरिया से जोड़ने के पीछे कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं किया गया। इसी वजह से मौतों की जांच को भी आयोग के दायरे में शामिल किया गया है।
कोर्ट ने राज्य शासन को पूर्व में दिए गए अंतरिम आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए हैं, जिनमें क्षेत्र में स्वच्छ पानी की आपूर्ति और नियमित सैंपल जांच शामिल है।
पहले भी बन चुकी थीं जांच समितियां
इससे पहले भागीरथपुरा घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जांच के लिए अपर कलेक्टर स्तर की जांच की घोषणा की थी। बाद में मामले के तूल पकड़ने पर निगमायुक्त और अपर आयुक्त को पद से हटा दिया गया। इसके बाद एसीएस संजय दुबे ने भी मौके पर जाकर जांच कर मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी थी।
इसके बाद शासन ने एसीएस सामान्य प्रशासन की अध्यक्षता में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और इंदौर संभागायुक्त की चार सदस्यीय समिति गठित की थी, लेकिन याचिकाकर्ताओं ने इस पर भी आपत्ति दर्ज कराई थी।
कोर्ट में ये अधिवक्ता रहे शामिल
याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया सहित शैली पुरंदरे, आदित्य प्रताप सिंह, मनीष यादव, एम.एस. चंदेल और रितेश इनानी ने पैरवी की। वहीं राज्य शासन और संबंधित विभागों की ओर से पियूष जैन, ऋषि तिवारी, कपिल दुग्गल, अनिल ओझा, नीरज सोनी, विभोर खंडेलवाल, ऋषि आनंद चौकसे सहित एएजी राहुल सेठी, एएजी आशीष यादव, सुदीप भार्गव और डीएजी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!