शहर के 59 स्थानों पर सात साल से हो रहा है दूषित पानी सप्लाय: प्रशासन व निगम अफसरों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिखे पत्र को किया नजरअंदाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के द्वारा वर्ष 2019 में अपनी रिपोर्ट नगर निगम व प्रशाासन को सौंपी गई थी। इसमें शहर के 60 स्थानों से लिए गए पानी के सैंपल की जांच के बाद बताया गया था कि 59 स्थानों का पानी पीने योग्य नहीं है। उनमें भागीरथपुरा भी शामिल था। इसके बाद भी अफसरों ने इस जांच रिपोर्ट को तवज्जों नहीं दी। इसके चलते ही अब भागीरथपुरा में ड्रेनेजयुक्त गंदा व दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की वर्ष 2019 में जारी की गई रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि शहर के 60 में से 59 जगहों का पानी पीने के लायक नहीं था। इसके बावजूद नगर निगम के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिन इलाकों का पानी खराब व पीने योग्य नहीं था उनमें भागीरथपुरा का नाम भी शामिल है।
बताया जाता है कि दूषित पानी का खुलासा करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने तीन पत्र लिखे, लेकिन किसी भी निगम अफसर ने इसे तवज्जों नहीं दी। बताया जाता है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह रिपोर्ट 2016-17 और 2017-18 में लिए गए पानी के सैंपलों पर आधारित थी।
इसकी जांच रिपोर्ट 2019 में सामने आई। इस रिपोर्ट के मुताबिक निगम प्रशासन को करीब 7 साल पहले ही यह जानकारी मिल गई थी कि शहर के अधिकांश इलाकों में लोग साफ नहीं, बल्कि दूषित पानी पी रहे हैं।
निगम अफसरों की लापरवाही को देखते हुए वर्ष 2022 तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम को तीन बार पत्र लिखकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि इन इलाकों का पानी बिना उपचार किए इस्तेमाल करना खतरनाक है। इस मामले में जब नगर निगम ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया, तब पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय ने सेंट्रल ग्राउंड वॉटर बोर्ड भोपाल को भी इस मामले की जानकारी दी, लेकिन जल आपूर्ति बंद नहीं हुई। किसी तरह की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई और दूषित जल स्रोतों को सील भी नहीं किया गया।
यहां का पानी पीने योग्य नहीं
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भागीरथपुरा की गलियां, खातीपुरा, रामनगर, खजराना रोड और आसपास के इलाकों का पानी पीने लायक नहीं है। इसके अलावा, सांवेर रोड, परदेशीपुरा, जूनी इंदौर, निरंजनपुर, सदर बाजार और बड़ा गणपति इलाके का पानी भी पीने के लिए सुरक्षित नहीं है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लैब प्रभारी अतुल कोटिया ने बताया कि शहर के 59 स्थानों से पानी के सैंपल लिए गए थे। इन सभी सैंपलों की विस्तृत जांच कराई गई। इनमें 59 स्थानों के सैंपल फेल निकले थे।
संक्रमण के कीटाणु
पीसीबी की जांच में पानी के सैंपलों में टोटल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया था। यह वही बैक्टीरिया है जो आमतौर पर सीवरेज और गंदे पानी में पनपता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे डायरिया, पेट दर्द, उल्टी और गंभीर आंतों के संक्रमण होते हैं।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। जांच में खुलासा हुआ था कि जिन इलाकों से सैंपल लिए गए वह कान्ह नदी के आसपास एवं सीवेज लाइनों के बेहद करीब स्थित थे। गंदा पानी भूमिगत जलस्रोतों में मिलकर सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रहा था।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!