दूषित पानी ने ली 31वीं जान: वेंटिलेटर पर संघर्ष के बाद एकनाथ की सांसें थमी; सिस्टम की ‘सफेदपोश’ बेरहमी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में जहरीले पानी ने मौत का जो तांडव शुरू किया था, उसने अब 31वीं बलि ले ली है। एक महीने से मौत से जंग लड़ रहे 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी ने शुक्रवार शाम अंतिम सांस ली। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि जो बुजुर्ग जल संसाधन विभाग में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत था, अपने हक की पेंशन के लिए जीवनभर कोर्ट के चक्कर काटता रहा, अंत में उसे व्यवस्था की नाकामी ने वेंटिलेटर तक पहुंचा दिया।
सूर्यवंशी की मौत केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि उस प्रशासनिक तंत्र की सामूहिक हत्या है, जिसने दूषित पेयजल की आपूर्ति को समय रहते रोकने की जहमत नहीं उठाई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक तरफ परिवार उजड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल डैमेज कंट्रोल में जुटा है।
29 दिसंबर 2025 को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद शुरू हुआ यह सफर शैल्बी से बांबे हॉस्पिटल के वेंटिलेटर तक जा पहुंचा, जहां 25 दिन तक उनके हर अंग ने काम करना बंद कर दिया। उनकी किडनियां फेल हुईं, लिवर खराब हुआ और अंततः दिल ने भी साथ छोड़ दिया।
विडंबना देखिए कि जिस मरीज की स्थिति इतनी गंभीर थी कि इंदौर दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वयं बांबे अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जान रहे थे, प्रशासन उस दौरान केवल कागजी आंकड़ों में सफाई पेश करने में व्यस्त था। जब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और कोई सुधार नहीं दिखा, तब बेबस परिजन ने 29 जनवरी को उन्हें घर ले जाने का फैसला किया।
ऑटो ड्राइवर बेटे निलेश सूर्यवंशी की लाचारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अपने पिता को सिस्टम के हाथों दम तोड़ते देखने के बजाय घर की चारदीवारी में अंतिम विदाई देना बेहतर समझा।
इस पूरे मातम के बीच जो राजनीतिक हलचल दिखी, उसने मानवता को और भी शर्मसार कर दिया है। गुरुवार रात जब बुजुर्ग को घर लाया गया, तो पूर्व पार्षद मांगीलाल रेडवाल, बंटी भार्गव और विजेंद्र यादव मृतक के घर पहुंचे थे। शुक्रवार शाम 5 बजे जैसे ही सूर्यवंशी की मौत हुई, भाजपा पार्षद और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा दस्ता वहां तैनात हो गया।
इनमें भाजपा पार्षद कमल वाघेला, रामकिशन बाबा यादव, मंडल उपाध्यक्ष शक्ति चंदेरिया, केदारनाथ योगी, ओम कश्यप, सन्नी तिवारी और गोलू यादव जैसे नेता शामिल थे। जनता में सुगबुगाहट है कि भाजपा सरकार के खिलाफ पिछले दिनों दो शवयात्रा को सड़क पर रखकर हुए प्रदर्शन और न्याय की गुहार से हुई किरकिरी को देखते हुए अब इन भाजपाइयों ने पहले से ही मोर्चा संभाल रखा था, ताकि प्रशासन के खिलाफ कोई बड़ा जनाक्रोश सड़क पर न उतर सके।
मालवा मिल मुक्तिधाम पर जब एकनाथ का अंतिम संस्कार हुआ, तो वहां जलती चिता के साथ-साथ आम आदमी का वह भरोसा भी जल रहा था, जो उसने इस तंत्र पर किया था। एक तरफ एक ऑटो चालक बेटा अपने पिता को खोने के बाद दु:ख के बोझ तले दबा है, वहीं दूसरी ओर सत्ता के गलियारों में इस नरसंहार को सामान्य मौत बताने की कोशिशें जारी हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!