दूषित पानी से हालात गंभीर: मौत का आंकड़ा हुआ 9; पांच माह के बच्चे की गई जान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित पानी से फैली बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। बुधवार को पांच माह के एक मासूम बच्चे समेत चार लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वास्तविक आंकड़ों में अंतर
हालांकि शासन स्तर पर अभी तक तीन मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की गई है। इनमें नंदराम (70 वर्ष), उर्मिला (60 वर्ष), ताराबाई कोरी (70 वर्ष) शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन तीनों की मौत डायरिया के कारण हुई।
149 मरीज अस्पतालों में भर्ती
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि फिलहाल 149 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अन्य मृतकों में गोमती रावत (50 वर्ष), उमा कोरी (31 वर्ष), संतोष बिगोलिया के नाम सामने आए हैं। गोमती रावत की मृत्यु 26 दिसंबर को हुई थी, जिसे इस पूरे मामले की पहली मौत माना जा रहा है।
मंगलवार को भी हुई थी कई मौतें
इससे पहले मंगलवार को जिन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, उनमें नंदलाल पाल (75), उर्मिला यादव (69), उमा कोरी (31), मंजुला (74), सीमा प्रजापत (50) शामिल थे। इस तरह पांच दिनों में कुल 9 मौतों की जानकारी सामने आई है।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति
वर्मा हॉस्पिटल: 30
ईएसआईसी हॉस्पिटल: 11
एमवाय अस्पताल: 5
त्रिवेणी हॉस्पिटल: 7
अरबिंदो हॉस्पिटल: 6
अरबिंदो अस्पताल में 3 मरीजों को ICU में रखा गया है। हालात को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर यहां 100 बेड की अलग यूनिट भी तैयार की गई है।
मंत्री के दौरे के बाद सामने आया मामला
सोमवार रात यह मामला तब उजागर हुआ, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अचानक दिल्ली से इंदौर पहुंचे और वर्मा हॉस्पिटल का दौरा किया। इसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि 150 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं।
मंगलवार को दिनभर में 5 मौतों की जानकारी मिली, जबकि देर रात 3 अन्य मौतों की सूचना सामने आई। इससे यह साफ हो गया कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में बीमारी फैल रही थी, लेकिन समय रहते हालात पर नियंत्रण नहीं हो सका।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!