सीएचएल अस्पताल में बिना अनुमति हो रहा निर्माण कार्य रुका
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन-9 के वार्ड-45 एलआईजी तिराहा स्थित सीएचएल अपोलो अस्पताल में बिना अनुमति नए स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। इससे अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। इसे लेकर वार्ड के कांग्रेसियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद निगम के भवन अधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। उक्त मामले में खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खुलासा किया था।
निगम में अफसरशाही हावी होने के चलते शहरभर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहे हैं। वहीं निगम के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक अवैध निर्माणकर्ताओं से मिलीभगत कर अपनी कमाई करने में व्यस्त हैं। ऐसा ही मामला वार्ड-45 स्थित सीएचएल अपोलो अस्पताल का है।
यहां भी निगम के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक की मिलीभगत से लंबे समय से नए स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि वार्ड की पार्षद सोनिला मिमरोट इस निर्माण पर आपत्ति जताते हुए जोनल व भवन अधिकारी अभिषेक सिंह से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद पार्षद ने निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव को शिकायत की तो अफसरों ने निगमायुक्त को गलत जानकारी देकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर वार्ड के कांग्रेसी नेता राजेश्वर बादशाह मिमरोट के नेतृत्व में गत दिवस सीएचएल अपोलो अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन किया। इससे निगम अफसरों में हड़कंप मच गया और ताबड़तोड़ अस्पताल में हो रहे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई।
पुरानी बिल्डिंग: बताया जाता है कि सीएचएल अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 1965 में किया गया था। इसके चलते पूरी बिल्डिंग जर्जर व खतरनाक हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन बिना निगम की अनुमति के सजावट के नाम पर नए स्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है। इससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसीलिए वार्ड के कांग्रेसी पार्षद ने तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर काम रुकवाया।
पार्किंग की जगह नहीं: प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने बताया अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग की जगह हथिया ली है। वाहन सड़क किनारे पार्क कराए जा रहे हैं। इसके अलावा कॉलोनी की सड़क पर भी वाहन खड़े किए जाने से रहवासी परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी कि वह पार्किंग की जगह लगाए गए टीनशेड हटाकर परिसर में ही वाहन पार्किंग बनाए, अन्यथा इसके खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!