पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष की वंदेमातरम् विवाद पर प्रतिक्रिया: बोले- मामला अनुशासन समिति के पास, सही समय पर होगा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान उठे वंदेमातरम विवाद पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। शनिवार को इंदौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा मामला पार्टी की अनुशासन समिति को सौंप दिया गया है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पार्टी प्रवक्ता अमित चौरसिया भी मौजूद रहे।
अनुशासन समिति को सौंपा गया मामला
पटवारी ने कहा कि वंदेमातरम राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस का रुख हमेशा सम्मानजनक रहा है। हालिया विवाद पार्टी के संज्ञान में है और इसे गंभीरता से लेते हुए अनुशासन समिति के पास भेजा गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। हालांकि, कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख और रुबीना इकबाल खान पर संभावित कार्रवाई को लेकर पटवारी ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया और इस मुद्दे पर टिप्पणी से बचते नजर आए।
बीजेपी पर मुद्दे भटकाने का आरोप
प्रेस वार्ता में पटवारी ने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जानबूझकर मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे विवाद खड़े कर रही है। उन्होंने कहा -“राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कांग्रेस की विचारधारा का हिस्सा रहे हैं। हमें किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के बजट सत्र के दौरान लगातार विवाद खड़े कर असल मुद्दों जैसे भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं से ध्यान हटाया गया।
‘डील’ के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया
मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर, जिसमें कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया द्वारा फौजिया शेख के पति शेख अलीम और महापौर के बीच कथित ‘डील’ के आरोप लगाए गए थे, पटवारी ने कहा कि यह मामला भी पार्टी के संज्ञान में है और इस पर भी उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।
सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप
पटवारी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश “भ्रष्टाचार के कैंसर” से जूझ रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई मंत्री सार्वजनिक रूप से खुद को भ्रष्टाचार मुक्त घोषित करे, तो वे उसके खिलाफ प्रमाण सामने लाने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल “भ्रष्टाचार का केंद्र” बन चुकी है, जहां ट्रांसफर-पोस्टिंग तक में पैसे का खेल चल रहा है।
‘मुद्दों को दबाने के लिए रची गई रणनीति’
पटवारी ने दावा किया कि बजट सत्र के दौरान जानबूझकर अलग-अलग विवाद खड़े किए गए। पहले नमाज, फिर औरंगजेब और अब वंदेमातरम ताकि भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई हत्याओं, पानी की समस्या और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर जवाब देने से बचा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों को सांप्रदायिक रंग देकर असल समस्याओं को दबाने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!