नकली शराब और माफिया को कांग्रेस विधायक का संरक्षण: पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
Khulasa First
संवाददाता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के चांदौड़ा गांव में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री को लेकर कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाये हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह अवैध फैक्ट्री कांग्रेस विधायक एवं रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल के संरक्षण में संचालित हो रही थी।
रामपाल सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नकली शराब का यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठित अपराध का हिस्सा है, जो राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि यदि आबकारी विभाग और पुलिस कांग्रेस विधायक के मोबाइल नंबरों, कॉल डिटेल्स और संपर्कों की निष्पक्ष जांच करें, तो संरक्षण देने वाले चेहरों के नाम खुद सामने आ जाएंगे।
पूर्व मंत्री ने दावा किया कि इस अवैध नेटवर्क में मुन्ना राजा, प्रिंस उर्फ सूर्य प्रताप परमार और बबलू उर्फ अरविंद बुंदेला जैसे माफिया तत्व शामिल हैं, जिन्हें कांग्रेस विधायक का करीबी और समर्थक बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नकली शराब के पीने से क्षेत्र के कई लोगों की किडनी तक खराब हो चुकी है, जो इस अपराध की भयावहता और गंभीरता को उजागर करता है।
रामपाल सिंह ने आरोप लगाया कि देवेन्द्र पटेल रायसेन जिले में शराब माफियाओं, बदमाशों, तस्करों और शिकारियों को खुला संरक्षण दे रहे हैं। यह मामला कांग्रेस और माफिया तत्वों के कथित गठजोड़ का जीवंत उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में न होने के बावजूद माफिया राज चलाने की कोशिश कर रही है, जबकि नकली शराब का धंधा सीधे जनता की जान से जुड़ा हुआ है।
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आपराधिक मामले के सामने आने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की खामोशी कई सवाल खड़े करती है। क्या यह चुप्पी मूक सहमति नहीं है, यह सवाल अब जनता पूछ रही है।
रामपाल सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का तथाकथित ‘जंगलराज’ नहीं, बल्कि आज का मध्यप्रदेश है, जहां कानून सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है।
इसी नीति के तहत अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा गया। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधी चाहे कितने ही बड़े नेता के करीबी क्यों न हों, कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!