खबर
Top News

दूषित जल संकट पर कांग्रेस का आत्ममंथन: सरकार पर किया तीखा हमला; मंत्री के इस्तीफे और एफआईआर की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जनवरी 2026, 7:28 pm
शेयर करें:
दूषित जल संकट पर कांग्रेस का आत्ममंथन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में दूषित जल संकट और उससे जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने न सिर्फ भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि अपनी ही पार्टी की भूमिका पर भी आत्ममंथन करते हुए स्वीकार किया कि कांग्रेस को विपक्ष की जिम्मेदारी और अधिक मजबूती से निभानी चाहिए थी।

कांग्रेस ने मानी विपक्ष की भूमिका में कमी
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान में कहा कि कांग्रेस से कहीं न कहीं विपक्ष की भूमिका निभाने में चूक हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि जनता की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने की जरूरत है और इसके लिए पार्टी को अब और सक्रिय तथा आक्रामक रुख अपनाना होगा।

सीएम और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर सीधा निशाना
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा हालात सरकार की नीतियों और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम, महापौर और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पूरी तरह सवालों के घेरे में है।

पटवारी ने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कहा है कि इस पूरे मामले पर संज्ञान लें। आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं होगा, लोगों की हत्याएं मत कराइए।”

महापौर और अधिकारियों पर एफआईआर की मांग
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे की मांग करते हुए महापौर और अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग को जोर-शोर से उठाया है।

न्यायिक जांच और पीड़ितों को न्याय का भरोसा
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराएगी और पीड़ित लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जमीन पर उतरकर संघर्ष करेगी।

इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दुखित परिवारों से मिलने पहुंचेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा देंगे।

बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक प्रदर्शन
कांग्रेस ने विरोध को सड़कों पर उतारने का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही 11 जनवरी को एक बड़े आंदोलन की भी घोषणा की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

वार्ड स्तर पर कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वार्ड स्तर पर नई रणनीति बनाई गई है। प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो नगर निगम के हर वार्ड में जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

इन बैठकों में नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों, उनकी वास्तविक स्थिति और जनता की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर नगर निगम के कथित भ्रष्टाचार और खामियों को उजागर करेंगे तथा लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करेंगे।

पानी की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर अरविंदो मेडिकल कॉलेज के पानी को लेकर चल रही रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करेंगे कि प्रदेश में जहां-जहां पीने के पानी का संग्रहण और भंडारण किया जाता है, वहां शुद्धिकरण के बाद ही जल वितरण सुनिश्चित किया जाए।

कांग्रेस का साफ संदेश
जीतू पटवारी ने दो टूक कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी का दावा है कि इस अभियान के जरिए जनता को सच्चाई बताई जाएगी और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाया जाएगा।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 12 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 13 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 13 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 14 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 14 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 14 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 14 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 14 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 14 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 14 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 14 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!