पांच हजार से ज्यादा प्रभावित होने का किया गोपनीय दावा: जहारीला जलकांड; नलों से निकले जहर से हुई 16 मौतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

ड्रेनेज और नर्मदा लाइन के आपसी संपर्क से फैला प्रदूषण, संकट जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का पानी मिलने से उपजा स्वास्थ्य संकट बेहद गंभीर हो गया है। नलों का दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 5 हजार से अधिक प्रभावित होने का गोपनीय दावा पार्षद ने किया है। सैकड़ों मरीजों को उल्टी-दस्त और अन्य लक्षणों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालात इतने भयावह हैं कि क्षेत्र में दहशत है और लोग अब बीमारी छुपाने लगे हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों और बुजुर्गों को किया चिह्नित
शनिवार को क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने चार बच्चों और तीन बुजुर्गों को चिह्नित किया, जिनमें दूषित पानी पीने के लक्षण पाए गए थे। समझाइश देने के बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिह्नित मरीजों में हीरालाल वर्मा (65), सोनिया वर्मा (8), रेशम (70), मनीष मकवाना (55), भविष्य (5), शिवांश (2) और दीपक (3) शामिल हैं, जिन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागीरथपुरा लाया गया।
मौतों के डर से इलाज छुपा रहे लोग, बच्चों की पहचान सबसे बड़ी चुनौती
क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों के चलते मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल है। कई लोग अपनी बिगड़ती तबीयत छुपा रहे हैं। प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती छोटे बच्चों और गंभीर मरीजों की पहचान कर समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।
उप्र के परिवार ने टालना चाहा इलाज
अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए एक पिता ने बताया उप्र से रिश्तेदार के यहां भागीरथपुरा आए थे और लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों को उल्टी-दस्त के लक्षण दिखाई देने लगे। मौत की खबर सुन बच्चों का इलाज यहीं कराने से हिचक रहे थे और अपने राज्य जाकर उपचार कराना चाहते थे लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम की समझाइश पर बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तैयार हुए।
सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर
जिला प्रशासन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार भागीरथपुरा क्षेत्र में सक्रिय है। सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उल्टी-दस्त या दूषित पानी से संबंधित लक्षण पाए जाने पर मरीजों को तत्काल चिह्नित कर अस्पतालों में भेजा जा रहा है।
नर्मदा और ड्रेनेज लाइन साथ-साथ, गड्ढों में दिखी गंभीर लापरवाही: निरीक्षण के दौरान पाया गया कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर नर्मदा जल लाइन और ड्रेनेज लाइन को साथ बिछाया गया है। कहीं ड्रेनेज लाइन एक से तीन फीट नीचे है तो कहीं ऊपर-नीचे, जिससे गंदा पानी सीधे पीने के पानी में मिल गया।
एसीएस के सामने पार्षद का दावा- 5 हजार प्रभावित: एसीएस के सामने क्षेत्रीय पार्षद ने गोपनीय दावा किया लगभग 5 हजार लोग प्रभावित हैं, जबकि आधिकारिक आंकड़ा काफी कम है।
अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप: पार्षद पर प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रमित करने के आरोप भी लगे हैं। आरोप है जिन स्थानों पर मौतें हुई हैं, वह जानकारी छुपाई गई। एसीएस संजय दुबे के निरीक्षण के दौरान भी यही स्थिति देखने को मिली।
पानी की टंकी से गलियों तक निरीक्षण, ड्रेनेज सफाई कार्य शुरू: एडीएम पवार नवजीवन विजय ने पानी की टंकी से लेकर अत्यधिक प्रभावित पश्चिमी क्षेत्र की गलियों तक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर ड्रेनेज लाइन की सफाई नजर आई।
संबंधित समाचार

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!