खबर
Top News

शहर में फ्लाईओवर का काम जून तक हर हाल में पूरा करें: निरीक्षण में कलेक्टर ने दिए निर्देश; निर्माण एजेंसियों को लगाई फटकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जनवरी 2026, 6:27 pm
शेयर करें:
शहर में फ्लाईओवर का काम जून तक हर हाल में पूरा करें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर विकास की धीमी रफ्तार अब नागरिकों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। शहर के चार प्रमुख चौराहों पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण जनता धूल के गुबार और घंटों लंबे ट्रैफिक जाम में फंसकर नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

इसे देखते हुए सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसियों की कछुआ चाल पर तीखी नाराजगी जाहिर की और स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी तरह की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जून माह तक हर हाल में शहर में फ्लाईओवर का काम पूरा किया जाए अन्यथा संबंधितों पर कड़ी जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एसडीएम प्रदीप सोनी, अपर आयुक्त नगर निगम अभय राजनगांवकर सहित एमपीआरडीसी और ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों के अमले ने देवास नाका, सत्य साईं चौराहा, मूसाखेड़ी और क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे का दौरा कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मौके पर सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रबंधन की पोल खुलती देख कलेक्टर ने अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि निर्माण कार्य अपनी तय समय-सीमा से काफी पिछड़ चुके हैं, जिसके कारण शहर की पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

छोटे अवरोधों और अतिक्रमणों को बिना देरी किए हटाएं
कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को आदेशित किया कि फ्लाईओवर के मार्ग में आने वाले किसी भी प्रकार के छोटे अवरोधों और अतिक्रमणों को बिना देरी के तत्काल हटाया जाए। जनता को धूल के प्रदूषण से बचाने के लिए निर्माण स्थलों पर अनिवार्य रूप से नेट लगाने और सर्विस रोड की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सर्विस रोड पर तत्काल डामरीकरण किया जाए ताकि वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। विशेषकर मूसाखेड़ी जैसे घनी आबादी वाले और व्यस्त क्षेत्रों में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनाने तथा रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए
प्रशासन की इस सख्ती के बाद अब निर्माण एजेंसियों को अपनी कार्यशैली में बड़ा बदलाव

करना होगा। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से मजदूर बढ़ाने और ट्रैफिक संचालन के लिए विशेष गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्माण के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

उन्होंने कड़ा संदेश दिया कि तेजी लाने के चक्कर में निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

4 minutes ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

14 minutes ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

19 minutes ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

20 minutes ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 1 hour ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 1 hour ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 1 hour ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 1 hour ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 2 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 18 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 19 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 19 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 19 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 19 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 20 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 20 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 20 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!