कमिश्नर की गश्त से पुिलसकर्मी अलर्ट: कर्मचारियों को चेतावनी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सख्त मूड में हैं। बुधवार देर रात उन्होंने अचानक द्वारकापुरी थाने का निरीक्षण कर पूरे महकमे को संदेश दे दिया कि अब काम में सुस्ती नहीं चलेगी, अलर्ट रहना ही प्राथमिकता है।
कमिश्नर रात करीब 11 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के थाने पहुंचे। अपने कप्तान को अचानक सामने देख थाना स्टाफ हैरान रह गया। कमिश्नर सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी, थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, शिकायतों के निराकरण की स्थिति और अपराधों के लंबित केसों की फाइलें एक-एक कर देखीं। कई मामलों में उन्होंने स्वयं रिकॉर्ड उठाकर जानकारी ली और संबंधित पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया।
गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई करो...थाने के स्टाफ के साथ बैठक में कमिश्नर ने दो-टूक निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखें। गुंडे-बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाए। टीम फील्ड में ज्यादा समय बिताए। रात में गश्त बढ़ाई जाए और चेकिंग पॉइंट्स को मजबूत बनाया जाए।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आमजन की सुरक्षा में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की वर्दी जिम्मेदारी के साथ पहनें, नहीं तो कार्रवाई तय है। शिकायत मिलने पर टालमटोल न हो। पीड़ित को तुरंत राहत दी जाए और हर मामले में पारदर्शिता रखी जाए।
वर्ष के अंतिम माह में बढ़ी निगरानी
कमिश्नर के आधी रात इस निरीक्षण के बाद पूरे शहर में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं। उधर, एडिशनल सीपी अमित सिंह ने भी बुधवार को कनाड़िया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी थानों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि गुंडे-बदमाशों की लिस्ट का पुनरीक्षण किया जा रहा है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों (110, 151, डोजियर आदि) की समीक्षा की जा रही है। जनसहयोग से लगाए गए कैमरों की कार्यक्षमता जांची जा रही है।
एडिशनल सीपी राजेश कुमार सिंह भी देर रात पूर्व क्षेत्र में ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट्स पर पहुंचे। कई चौराहों पर रात की व्यवस्थाओं की जांच की और जहां लापरवाही या अनियमितता मिली, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
कमिश्नर की ग्राउंड लेवल कार्यशैली से सख्ती का संदेश
संतोष कुमार सिंह के पदभार संभालते ही उनकी कार्यशैली का सबसे बड़ा पहलू है कि ग्राउंड पर मौजूदगी। वे खुद क्षेत्र में निकलकर न केवल पुलिस व्यवहार का निरीक्षण करते हैं, बल्कि आम लोगों से बातचीत कर यह भी समझते हैं कि किस इलाके में किस तरह की समस्याएं हैं।
उनकी यह कार्यशैली साफ बताती है कि वे केवल ऑफिस में बैठकर निर्देश देने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर काम करने वाले कमांडर हैं। पिछले महीने भी कमिश्नर ने रात में दर्जनों चेकिंग पॉइंट्स पर पहुंचकर जवानों को एक्टिव रहने की हिदायत दी थी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!