काली कमाई छुपाने के लिए अधिकारियों से साठगांठ: टैक्स चोर-गुटखा माफिया किशोर वाधवानी के अवैध साम्राज्य का खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश की सबसे बड़ी सिगरेट टैक्स चोरी खुलने पर सेंट्रल जीएसटी ने अपने ही 71 अधिकारियों पर जांच बैठा दी है। सांवेर रोड स्थित एलोरा टोबैको कंपनी में करीब 2,000 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी गई, जिसमें जांच एजेंसियों ने पाया सारा खेल पर्दे के पीछे बैठे टैक्स चोर किशोर वाधवानी के इशारे पर चल रहा था।
कंपनी कागज़ों पर भले ही श्याम खेमानी के नाम थी, लेकिन असली नियंत्रण और नेटवर्क वाधवानी के हाथों में ही था। टैक्स चोरी के काले पैसे को घुमाने के लिए दबंग दुनिया पब्लिकेशन और पांच अन्य सहयोगी कंपनियों का इस्तेमाल किया गया। इन कंपनियों के संचालक या तो वाधवानी के करीबी थे या पब्लिकेशन के कर्मचारी।
अधिकारियों की मौजूदगी में चला अवैध खेल
जांच में खुलासा हुआ एक्साइज नियमों के अनुसार फैक्ट्री में रोज चार इंस्पेक्टर तैनात रहते थे। जुलाई 2017 से जून 2020 के बीच कुल 76 अधिकारी यहां लगाए गए, जिनमें से 71 अधिकारियों ने नियमित शिफ्ट में ड्यूटी की।
इनका काम था रोज उत्पादन, मशीन संचालन, कच्चे माल की आवक-जावक और स्टॉक का रिकॉर्ड रखना लेकिन इतने सख्त नियमों के बावजूद फैक्टरी में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी चलती रही।
जांच अधिकारियों के बयानों ने ही विभाग को चौंका दिया। जिनके हाथों निगरानी थी, वही फाइलों में ऐसे बयान दे रहे थे जो कंपनी के पक्ष में जा रहे थे। कंपनी ने कोर्ट में दलील भी दी जब विभाग के अधिकारी हर दिन तैनात थे तो टैक्स चोरी कैसे हो सकती थी?
छापे में खुला 69 एमएम सिगरेट का ‘काला कारोबार’
डीजीजीआई ने 2020 में कोविड लॉकडाउन के दौरान फैक्टरी पर छापा मारा था। जांच में खुलासा हुआ फैक्टरी की उत्पादन क्षमता 1,000 कार्टन रोज थी। लेकिन केवल 1–2 कार्टन उत्पादन दिखाकर टैक्स जमा करती थी।
268 दस्तावेज, 92 बयान और 45 गवाहों से 2,002 करोड़ रुपए टैक्स चोरी सिद्ध हुई। फैक्टरी में सात मशीनों से बड़े पैमाने पर 69 एमएम की अवैध सिगरेट बनाई जाती थी।
अधिकारियों पर जल्द गिर सकती है गाज
बताया जा रहा है सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारियों पर जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इतने बड़े घोटाले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका ने सरकारी सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!