कलेेक्टर ने दिव्यांग की दाढ़ी कटवाई, सामान्य जीवन में लौटाया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कल जनसुनवाई में एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाई जब एक दिव्यांग की दाढ़ी कटवाने और अच्छे कपड़े पहनाने को कहा। इसके साथ ही उसे सामान्य जीवन में लौटाने के निर्देश दिए। इससे दिव्यांग के जीवन की झलक बदल गई, वह नई पहचान के साथ सम्मान की मुख्य धारा में वापस आया।
हुआ ये था कि महाकाल सेना के जय्यू जोशी एक दिव्यांग सुनील आहूजा को व्हीलचेयर पर लेकर पहुंचे, जिनका दायां पैर कटा था। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनील की हालत देखी तो पसीज गए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुनील को स्नान कराकर, दाढ़ी-कटिंग करवाकर, साफ-सुथरे नए वस्त्र उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वह सम्मानपूर्वक व व्यवस्थित रूप से रह सकें। इसके बाद सामाजिक न्याय विभाग ने महाकाल ग्रुप के जय्यू जोशी व साथियों की मदद से आहूजा को स्नान कराया, उनकी ग्रूमिंग (दाड़ी, हेयर कटिंग) करवाई तथा नए वस्त्र पहनाए। कुछ समय पहले जो दिव्यांग अस्त-व्यस्त रूप में पहुंचा था वह स्वच्छ, सुसज्जित और आत्मविश्वास से भरे स्वरूप में सभी के सामने उपस्थित हुआ। कलेक्टर वर्मा ने उसके लिए मोट्रेट ट्राइसिकल और पेंशन भी स्वीकृत की।
जरूरतमंदों के सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता- कलेक्टर शिवम वर्मा ने सामाजिक न्याय विभाग व महाकाल ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की गरिमा और सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दिव्यांग जीवन मालवीय को ट्राइसिकल हाथोहाथ मिली। उसे 15 हजार रुपये की मदद भी दी गई। कैंसरग्रस्त महिला का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश भी दिए।
50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की
इसी तरह, होनहार बालिका रक्षा रंगानी ने बताया कि वो आईआईटी से एआई का कोर्स करना चाहती हूं। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मुझे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है। कलेक्टर ने तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की। रक्षा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कलेक्टर शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्षा ने कहा कि जब वह सक्षम हो जाएगी तो अन्य जरूरतमंद बालिकाओं की मदद करेगी। जनसुनवाई में कुल 275 आवेदन आए, जिनमें से लगभग सभी का हाथोहाथ निराकरण किया गया। जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
छात्र से परेशान चमेलीदेवी के छात्र भी आए
चमेली देवी कॉलेज में एक छात्र द्वारा लगातार किए जा रहे विवाद और अभद्र व्यवहार से कॉलेज प्रबंधन व छात्र बेहद परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि छात्र न केवल विवाद करता है, बल्कि कॉलेज के सामान को भी नुकसान पहुंचाता है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। ग्राम सनावदिया स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के नीलगिरी परिसर के रहवासी सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स ने समझी जनसुनवाई प्रक्रिया
मंगलवार को प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स का दल ने जनसुनवाई में आवेदनकर्ता और अधिकारियों के बीच बातचीत, शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया समझा। दल ने मेट्रो परियोजना और अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। मैदानी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये अधिकारी अलग-अलग जिलों में कार्यभार संभालेंगे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!