खबर
Top News

कलेक्टर के तेवर सख्त तीन दिन में रिपोर्ट तलब: सीबीएसई मान्यता की आड़ में 40 बच्चों के हक पर डाका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जनवरी 2026, 2:10 pm
शेयर करें:
कलेक्टर के तेवर सख्त तीन दिन में रिपोर्ट तलब

‘खुलासा फर्स्ट’ ने उठाई मास्टर माइंड स्कूल के पालकों की आवाज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के नाम मासूमों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बिचौली मर्दाना स्थित मास्टर माइंड स्कूल प्रबंधन की मनमानी जिला प्रशासन के रडार पर है।

स्कूल द्वारा एमपी बोर्ड की मान्यता त्याग कर सीबीएसई अपनाने के पीछे छिपे ‘मुनाफाखोरी’ के खेल और आरटीई के तहत पढ़ रहे 40 बच्चों को बाहर करने की साजिश का खुलासा ‘खुलासा फर्स्ट’ ने बच्चों के माता-पिता द्वारा कलेक्टर को की गई शिकायत पर प्रमुखता से किया था।

इस मामले को गंभीरता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया और कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा केंद्र ने आनन-फानन में उच्च स्तरीय विशेष जांच दल का गठन किया, जिसे तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के कड़े आदेश दिए गए हैं।

जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी संजयकुमार मिश्रा द्वारा गठित विशेष टीम में विखं स्रोत समन्वयक (बीआरसी) राजेंद्रसिंह तंवर, हरिओम वैष्णव, अनुराग भारद्वाज और एकेडमिक समन्वयक श्वेता बाथम शामिल हैं।

जांच दल मौके पर जाकर न केवल स्कूल के दस्तावेजों की पड़ताल करेगा, बल्कि उन तथ्यों को भी खंगालेगा, जिनके आधार पर स्कूल संचालक नवीन चौधरी ने आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को अधर में लटकाकर मान्यता निरस्त करने का आवेदन दिया है।

खुलासा फर्स्ट द्वारा पालकों की पीड़ा और स्कूल के दोहरे चरित्र का खुलासा किए जाने के बाद कलेक्टर के कड़े रुख ने विभाग के उन अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी है, जो अब तक इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे बैठे थे और जिन पर स्कूल प्रबंधन से मिलीभगत के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

अभिभावकों का आक्रोश और प्रशासन की सक्रियता के बीच सवाल है कि क्या निजी स्कूल अपनी व्यावसायिक महत्वाकांक्षाओं के लिए शिक्षा के संवैधानिक अधिकारों की बलि चढ़ा सकते हैं? नियमों की स्पष्ट अनदेखी कर बोर्ड परिवर्तन की आड़ में गरीब बच्चों को बेदखल करने की इस कोशिश ने विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

अब पालकों की निगाह जांच दल की उस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी प्रशासन इन मासूमों को उनके हक की शिक्षा दिला पाता है या फिर प्रभावशाली रसूख के आगे नियम फिर बौने साबित होंगे?

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 8 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 9 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 9 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 9 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 9 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 9 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 9 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 9 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 9 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 10 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 10 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 10 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 10 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 10 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 10 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!