खबर
Top News

स्वच्छ शहर का दूषित पानी कांड: भागीरथपुरा में फैला जानलेवा हैजा; पानी के 50 सैंपल में से 26 में खतरनाक बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जनवरी 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
स्वच्छ शहर का दूषित पानी कांड

भोपाल एम्स सहित कई जिलों के वरिष्ठ चिकित्सक पहुंचे

पानी की जांच के लिए राज्यस्तरीय जांच दल सहित कई टीमें इंदौर में

दूषित जल कांड पर सख्ती सीएम के निर्देश पर जांच तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में आठ बार नंबर वन का अवॉर्ड हासिल करने वाला इंदौर नागरिकों को ड्रेनेजयुक्त पानी सप्लाई कर रहा है। इसकी रहवासियों द्वारा सैकड़ों शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की। निगम अफसरों की इस लापरवाही का खामियाजा भागीरथपुरा के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

16 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों का अस्पताल व घरों में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद सरकार ने निगम अफसरों की लापरवाही मानते हुए आयुक्त दिलीप यादव, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और नर्मदा प्रोजेक्ट प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को हटा दिया। साथ ही तीन नए अपर आयुक्त की नियुक्ति करने के साथ आयुक्त पद पर आईएएस क्षितिज सिंघल की नियुक्ति की है। देशभर में किरकिरी के बाद सरकार की प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा जोरों पर है।

विब्रियो कोलेरी बैक्टीरिया की पुष्टि
रिपोर्ट में विब्रियो कोलेरी बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जो हैजे के लिए जिम्मेदार है। रिपोर्ट पर प्रशासन अब तक मौन साधे है। बताया जा रहा है फीकल कॉलिफॉर्म नामक बैक्टीरिया मुख्य रूप से मानव या पशुओं के मल में पाया जाता है। पानी में इसकी मौजूदगी से खुलासा होता है कि पीने के पानी की पाइप लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिल रहा है।

इसी तरह ई-कोलाई बैक्टीरिया पाचन तंत्र पर हमला करता है। इसके संक्रमण से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्या होती है। इसके अलावा विब्रियो कोलेरी विब्रियो स्पीशीज हैजा फैलाने वाला मुख्य बैक्टीरिया है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। समय पर इलाज न मिलने पर जान तक जा सकती है।

इसी तरह स्यूडोमोनास एरूजिनोसा भी खतरनाक है, से ऐसे लोगों, जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, को फेफड़ों में संक्रमण और रक्त में जहर फैलने का खतरा रहता है। क्लेबसेला स्पीशीज विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है।

इससे निमोनिया जैसी बीमारी पनपती है। सिट्रोबैक्टर स्पीशीज बैक्टीरिया छोटे बच्चों के लिए जानलेवा है। प्रोटोजोआ बैक्टीरिया से आंतों में संक्रमण और लंबे समय तक चलने वाले दस्त लगते हैं।

देश के सबसे स्वच्छ शहर में नगर निगम अफसरों की लापरवाही से भागीरथपुरा में ड्रेनेजयुक्त पानी सप्लाय हुआ। इससे क्षेत्र में भयावह हालात बन गए हैं। दूषित पानी से अब तक 16 लोगों की मौत हुई, जबकि हजारों बीमार हैं।

इस बीच क्षेत्र से दूषित पानी के 50 सैंपल लिए गए। इनकी जांच में 26 में जानलेवा हैजा सहित कई संक्रामक बीमारियों के बैक्टीरिया मिले। इस खुलासे से शासन- प्रशासन सहित रहवासियों में हड़कंप है।

शासन के निर्देश पर भोपाल एम्स सहित कई जिलों के वरिष्ठ चिकित्सकों को इंदौर भेजा गया है। साथ ही पानी की जांच के लिए भी सर्विलांस टीम के साथ कोलकाता का दल पहुंचा है।

चिकित्सकों की टीमें तैनात
भागीरथपुरा में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीमारी पर रोक और समुचित इलाज के लिए शासन ने भोपाल एम्स सहित दूसरे जिलों के वरिष्ठ चिकित्सकों को तैनात किया है। इंदौर पहुंचे चिकित्सकों ने एमवाय अस्पताल और भागीरथपुरा संजीवनी क्लिनिक पहुंचकर मरीजों के इलाज की जानकारी ली। पानी की जांच के लिए भी राज्यस्तरीय और कोलकाता का दल पहुंच गया है। दलों ने पूरे भागीरथपुरा से सैंपल लिए, जिससे पानी में मिले हैजा सहित कई जानलेवा बैक्टीरिया की जांच की जा सके।

जांच में हैजे की पुष्टि
50 सैंपलों की जांच हो चुकी है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में कहा गया है पानी में हैजा फैलाने वाले सहित कई जानलेवा बीमारियों के बैक्टीरिया शामिल हैं। इस खुलासे से सरकार की चिंता बढ़ा गई है। शासन, प्रशासन, निगम व स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तरह हरकत में है। भागीरथपुरा में चप्पे-चप्पे की जांच कर वहां खतरनाक बैक्टीरिया की जांच में टीम जुट गई है, लेकिन प्रशासन ने अब तक पूरी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है।

क्या कहती है जांच रिपोर्ट
मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट के अनुसार पानी में फीकल कॉलिफॉर्म, ई-कोलाई, विब्रियो और प्रोटोजोआ जैसे खतरनाक बैक्टीरिया मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पीने के पानी की लाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिल रहा था। पानी के सैंपल्स को अनसैटिस्फैक्ट्री श्रेणी में रखा गया है।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक पानी में हैजा जैसी संक्रामक बीमारी के साथ कई संक्रामक बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया शामिल है। करीब 100 से अधिक कॉलेजों और निजी अस्पतालों की लैब में पानी के सैंपल भेजे गए है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा किया और पानी पीकर रहवासियों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की पानी साफ है।

कोलकाता से वैज्ञानिक टीम इंदौर पहुंची
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैली गंभीर बीमारी के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद भोपाल से जांच दल और कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बैक्टीरियोलॉजी की विशेषज्ञ टीम इंदौर पहुंची है। पानी के सैंपल में ई-कोलाई और शिगेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

सीएम के आदेश पर भोपाल से पहुंची जांच टीम के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सदस्य भागीरथपुरा स्थित डिस्पेंसरी पहुंचे। टीम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बढ़ते मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

एमवाय व चाचा नेहरू अस्पताल का दौरा... एनएचएम की एमडी सलोनी सिडाना ने एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज की स्थिति जानी और डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वैज्ञानिकों की टीम पानी के सैंपल लेकर जाएगी... दूषित पानी के स्रोत और संक्रमण की कड़ी को समझने के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बैक्टीरियोलॉजी, कोलकाता से विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम इंदौर पहुंची है। यह टीम भागीरथपुरा क्षेत्र से पानी के सैंपल लेकर विस्तृत वैज्ञानिक जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया कि पानी का सर्वे अभी जारी है और राष्ट्रीय संस्थान के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

{मरीजों से संवाद, इलाज की गुणवत्ता की समीक्षा... राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की स्थिति, इलाज की प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए कि मरीजों को ओआरएस के उपयोग की सही विधि-उबले हुए पानी में घोलकर-स्पष्ट रूप से समझाई जाए, ताकि दोबारा संक्रमण का खतरा न रहे।

भागीरथपुरा

कुल घरों का सर्वे 5,079

कुल लोगों की जांच 25,395

हल्के लक्षण वाले मरीज 65

मौके पर प्राथमिक उपचार 65

पुराने केस का फॉलोअप 429

OPD में रैफर मरीज 15

कुल भर्ती मरीज (अब तक) 354

डिस्चार्ज मरीज 205

वर्तमान में भर्ती मरीज 149

आईसीयू में भर्ती मरीज 20

पार्षद और मंत्री बिना नंबर की एक्टिवा पर क्षेत्र में कर रहे भ्रमण

हमें कौन रोक सकता है?

भागीरथपुरा क्षेत्र में जहां लोग दूषित पानी पीकर अपनी जान गंवा रहे थे, घर-घर मातम पसरा था और अस्पतालों में कराहें गूंज रही थीं, उसी वक्त क्षेत्र के विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला के साथ बिना नंबर प्लेट की नई चमचमाती एक्टिवा पर क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए। यह दृश्य सामने आते ही जनता के बीच आक्रोश और सवालों की बाढ़ आ गई।

दूषित जल कांड से जूझ रहे भागीरथपुरा में हालात बेहद संवेदनशील हंै। लोग अपने परिजनों को खो चुके हैं, कई अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में ‘संवेदनशीलता’ की अपेक्षा थी, लेकिन सामने आई तस्वीरों ने सत्ता की प्राथमिकताओं पर ही सवाल खड़े कर दिए। भ्रमण के दौरान स्थानीय रहवासियों ने नेताओं के प्रति अपना गुस्सा भी जाहिर किया। लोगों का कहना था कि जब क्षेत्र शोक में डूबा है, तब यह कैसा निरीक्षण है और यह कैसी राजनीति?

तस्वीर के साथ सवाल किए जा रहे हैं कि जब पूरा इलाका गमगीन था, तब भ्रमण के लिए नई टू-व्हीलर ही क्यों चुनी गई? क्या सरकारी गाड़ी या पैदल निरीक्षण से साहब की शानोशौकत कम हो जाती? बिना नंबर की गाड़ी पर सार्वजनिक सड़क पर घूमना क्या नियमों से ऊपर होने का प्रमाण है? क्या कुछ छुटभैया नेता अपने बड़े नेता को खुश करने के लिए इस तरह की झांकी सजाते हैं? क्या जनता का दु:ख सिर्फ फोटो खिंचवाने का अवसर बन गया है?

जनता की आवाज... स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि जवाब चाहिए। सवाल यह नहीं है कि नेता घूमने क्यों निकले, सवाल यह है कि दुख की घड़ी में यह प्रदर्शन किसके लिए था? भागीरथपुरा की तस्वीरें सिर्फ एक भ्रमण नहीं दिखातीं, बल्कि यह बताती हैं कि सत्ता और संवेदना के बीच की दूरी कितनी गहरी हो चुकी है। जनता आज यही पूछ रही है—जब मौतें हो रही थीं, तब यह भ्रमण था या तमाशा?

टैग:

संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

3 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

12 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

22 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

33 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

39 minutes ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!