खबर
Top News

चिश्ती मेहरबान तो डॉ. डेंग पहलवान: तिलक नगर में अवैध आशियाने का निर्माण जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 फ़रवरी 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
चिश्ती मेहरबान तो डॉ. डेंग पहलवान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर में अवैध आशियाना तान रहे डॉ. डेंग उर्फ डॉ. सुनील गेहलोत पर नगर निगम जोन क्र. 10 के भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती की मेहरबानी है, तभी तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। औपचारिकता निभाने के लिए डॉ. डेंग को नोटिस दिया गया, जिसका जवाब भी उन्होंने दे दिया है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई होगी, चिश्ती के कारण संभव नहीं लगती।

उल्लेखनीय है कि डॉ. डेंग यानी डॉ. सुनील गेहलोत ने 114, तिलक नगर में अपना अवैध और अनियमित आशियाना तान दिया है। इसमें न तो एमओएस छोड़ा गया है और न हवा-पानी के पर्याप्त इंतजाम हैं। इसे इस तरह बनाया जा रहा है कि यदि भविष्य में आग लगने या कोई और हादसे की स्थिति में पीड़ितों तक तुरंत मदद पहुंच पाना मुश्किल हो जाएगा।

अभी ये साफ नहीं है कि डॉ. डेंग यहां लोगों को रहने देंगे या अपना नर्सिंग होम बनाएंगे, लेकिन जो भी हो, वो खतरनाक होगा क्योंकि इस मकान की बनावट ही जानलेवा है। एमओएस न छोड़ने की स्थिति में यहां रहने और आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर होगी, जिससे पहले से ही संकरी इस सड़क पर दिनभर जाम लगेगा।

दूसरी बात ये है कि नगर निगम जोन क्र. 10 के भवन अधिकारी जीशान चिश्ती की मेहरबानी से डॉ. डेंग ने अपने इस आशियाने का जी+2 का ही नक्शा पास करवाया है, जबकि चार मंजिला बना लिया है और पांचवीं मंजिल पर पेंट हाऊस का निर्माण कर रहे हैं जो अवैध और अनियमित है।

डॉ. डेंग के बारे में उनके भगवती चिकित्सालय आने वाले मरीजों का कहना है कि डॉ. साहब भले ही फीस कम लेते हैं, लेकिन दवाओं और जांचों के नाम पर लूट लेते हैं। जो जांच अन्य पैथॉलाजी में सस्ती दरों पर होती हैं, वो डॉ. डेंग महंगी कीमतों पर करवाते हैं।

अन्य जगह जाओ तो वे स्वीकार नहीं करते। कई बार तो खुद दवा देने के नाम पर सस्ती दवाएं देकर ज्यादा पैसे ले लेते हैं। खुलासा फर्स्ट द्वारा अपनी सचाई का खुलासा करने की प्रतिबद्धता के चलते डॉ. डेंग की कारस्तानियों का खुलासा किया तो वे परेशान हैं और कई लोगों से फोन करवा रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनके कारनामे लोगों के सामने न आ पाएं।

नोटिस का जवाब दे दिया
पिछले दिनों नगर निगम के भवन अधिकारी टीना सिसौदिया और भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती ने उन्हें नोटिस दिया था, लेकिन उम्मीद के विपरित उन्होंने तीन दिन बाद ही इसका जवाब दे दिया जो शंका के घेरे में आता है क्योंकि कोई भी आरोपी इतनी जल्दी जवाब नहीं देता।

सूत्रों का कहना है कि चिश्ती ने ही नोटिस का जवाब तैयार करवाया और अपने ही कर्मचारी को भेजकर बुलवा भी लिया। जो जवाब आया है वो गोलमाल है और उस पर डॉ. डेंग के खिलाफ कोई कार्रवाई होने की कोई संभावना नहीं है। यानी जीशान चिश्ती ने मेहरबानी कर औपचारिकता निभा ली और डॉ. डेंग को पहलवान बना दिया।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

13 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

23 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

30 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

37 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 20 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!