मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देशभर की विजयी टीमों को करेंगे पुरस्कृत: मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन का 3 दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट आज से
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन (एमपीपीए) इंदौर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स एरिना में 19 दिसंबर से सुपरहिट 3 दिवसीय राष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है। इसमें देशभर से जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 800 से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। आयोजन हेतु गठित समिति के संरक्षक मप्र ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला, अध्यक्ष सीए स्वप्निल कोठारी एवं सचिव गोपाल अग्रवाल को मनोनीत किया गया है।
एमपीपीए अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने बताया पहले दिन सिंगल्स, दूसरे दिन डबल्स, तीसरे दिन मिक्स्ड डबल्स के मैच होंगे। उन्होंने इस खेल में एक स्पेशल ‘स्पीड एज' गेम भी इंट्रोड्यूस किया है, जिसमें माता-पिता बच्चों संग खेलेंगे। इसका उद्देश्य परिवार के रिश्ते मजबूत करने के साथ ही खेल भावना जगाना है।
प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-15 जूनियर से लेकर 50+ वेटरन भी खेलेंगे। खास बात यह कि 90+ उम्र के खिलाड़ी मिस्टर अय्यर भी इस खेल का प्रमोशन करने इंदौर आ रहे हैं। भारत में पिकलबॉल के फाउंडर सुनील मालवेकर भी आएंगे, जिन्होंने 2009 में इस खेल का आरंभ भारत में किया था।
एमपीपीए सचिव बलवंत सालुंके ने बताया हमें देशभर से 92 एंट्रीज प्राप्त हुई हैं। इंदौर जिले में ही 300+ कोर्ट/टर्फ बने हैं, 2000+ खिलाड़ी एक्टिव हैं। ये खेल युवाओं को नई ऊर्जा, स्वास्थ्य और अनुशासन दे रहा है। ग्लोबली बिल गेट्स, लियोनार्डो दी कैप्रियो, आंद्रे अगासी, माइकल फेल्प्स, टेलर स्विफ्ट जैसी हस्तियां इसे प्रमोट कर रही हैं।
पिकलबॉल खेल के प्रमोशन के लिए टीवी होस्ट व एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने सेलिब्रिटी दोस्तों संग इंदौर आ रही हैं। आयोजन समिति के सचिव गोपाल अग्रवाल ने बताया प्रतियोगिता का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला करेंगे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देशभर से आई हुई टीमों को पुरस्कृत करेंगे। मुख्यमंत्री इस एसोसिएशन के संरक्षक भी हैं। इस प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों और टीमों को 10 लाख रुपए से अधिक की इनामी राशि दी जाएगी।
विजयी टीमों को ‘सेवेंथ आरवायसी रैंकिंग' भी मिलेगी, जो नेशनल रैंकिंग है और खिलाड़ियों की देशव्यापी पोजिशन तय करती है। इससे राज्य चैंपियनशिप और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चयन आसान हो जाता है।
ज्ञातव्य है पिकलबॉल टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का मजेदार मिश्रण है। भारत में यह तेजी से छा रहा है। इंदौर में इसका नेशनल टूर्नामेंट आयोजित होने से इंदौर का नाम भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहेगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!