मुख्यमंत्री की सलाह- मृत्यु भोज-शादी में पैसा फालतू मत उड़ाना: दिखावे से बचे, शिक्षा पर खर्च करें; मैंने बेटे की शादी सम्मेलन में की
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने राज्य के विकास और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। शनिवार को भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर, ठीक उज्जैन के प्रतिष्ठित विक्रमादित्य द्वार की तर्ज पर एक भव्य द्वार बनाने का भूमिपूजन किया गया।
यह द्वार न केवल दोनों प्रमुख शहरों के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतीक बनेगा, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा।
फंदा अब 'हरिहर नगर' के नाम से जाना जाएगा
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने भोपाल के निकट स्थित फंदा क्षेत्र का नाम बदलकर 'हरिहर नगर' करने का ऐलान किया।
शादी और मृत्यु भोज में फिजूलखर्ची पर सीएम ने कहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची की प्रथा पर गहरी चिंता व्यक्त की और लोगों को सादा जीवन जीने की नसीहत दी। उन्होंने विशेष रूप से मृत्यु भोज और शादी-समारोहों में अनावश्यक खर्च करने से बचने की अपील की।
सीएम ने कहा, "यदि परिवार में किसी की मृत्यु हो जाए तो बड़ा खर्च मत करना। फालतू कर्जा होता है। बड़ा आदमी करता है तो गरीब जमीन गिरवी रखकर या कर्ज ले लेता है। इसलिए अपनी जमीन बचाकर रखना। ये बुजुर्गों की सौगात है।"
सबसे बड़ा उदाहरण उन्होंने खुद अपने परिवार का दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने डॉक्टर बेटे अभिमन्यु और बहू डॉ. इशिता की शादी भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में की।
"शादी में भी फालतू पैसा मत उड़ाना। अपने बच्चों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करें... मैंने भी अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में की। बेटा-बेटी (बहू) दोनों ही डॉक्टर हैं। जिस सम्मेलन में शादी की, वहां गरीब का बेटा-बेटी भी थे। हर वर्ग के बच्चे थे। ये सब बोलने से नहीं होगा, हमें करके दिखाना होगा।"
इस सादे समारोह में वरमाला के दौरान बाबा रामदेव ने भी मंत्र पढ़े थे। सीएम ने यह भी याद दिलाया कि पीएम नरेंद्र मोदी का नारा 'सबका साथ-सबका विकास' केवल कहने से नहीं, बल्कि ऐसे कार्यों से करके दिखाना होगा।
दिखावे से बचें, बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से दिखावे की संस्कृति से दूर रहने और पैसे को बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में खर्च करने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए और उस पैसे को गरीब तबके पर भी खर्च करना चाहिए।
विकास की नई रूपरेखा
सीएम ने प्रदेश के शहरी विकास की भी नई रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने घोषणा की कि सीहोर, विदिशा, रायसेन, भोपाल और नर्मदापुरम को मिलाकर एक विशाल मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाई जा रही है।
इसी तरह, इंदौर के आसपास धार, उज्जैन, देवास, और शाजापुर को मिलाकर दो बड़े महानगरों का निर्माण किया जाएगा। यह योजना मध्यप्रदेश के भविष्य के आर्थिक और संरचनात्मक विकास की मजबूत नींव रखेगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!