राजबाड़ा पर फिर छाई अव्यवस्था: पार्किंग-अतिक्रमण से परेशानी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विभिन्न प्रयोगों का शिकार हो चुका राजबाड़ा क्षेत्र का व्यापार एक बार फिर अव्यवस्थाओं का शिकार हो गया है। यहां न केवल पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई है, बल्कि अतिक्रमण भी हो गया है जिससे यहां के लगभग सभी बाजारों के व्यापारी परेशान हैं।
व्यापारियों का कहना है कि राजबाड़ा से सुभाष चौक स्थित कार पार्किंग की दूरी मात्र 200 मीटर है, लेकिन यातायात व्यवस्था ऐसी बना दी गई है कि वाहन चालकों को पार्किंग तक पहुंचने के लिए डेढ़ किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।
इस असुविधा के कारण लोग पार्किंग का उपयोग करने से कतराने लगे हैं, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब शिवविलास पैलेस और राजबाड़ा के पीछे के हिस्सों में फैले अतिक्रमण रास्ता रोकते हैं। सड़कों पर 15 मीटर तक कब्जा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
संकरी गलियों में राहगीर, महिलाएं और बुजुर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल मार्ग एकांकी कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कागजों तक सीमित है। प्रतिदिन नगर निगम का रिमूवल विभाग मुनादी कर औपचारिकता पूरी कर लेता है, लेकिन स्थायी समाधान कहीं नजर नहीं आता।
फिर होने लगे फुटपाथों पर कब्जे
राजबाड़ा के विभिन्न बाजारों की दुकानों के ओटलों और सड़कों पर फिर कब्जे हो गए हैं, जिन्हें हटाने के लिए व्यापारी कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। यहां कई बार निगम की रिमूवल गैंग कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन हर बार नेता आड़े आ जाते हैं।
यहां के 400 से ज्यादा ठिये फिर आबाद हो गए हैं जिनके कारण पूरे क्षेत्र में न केवल अतिक्रमण बल्कि गुंडागिर्दी भी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि निगम तुरंत इस ओर ध्यान दे अन्यथा फिर आंदोलन पर उतरना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!