इंस्टाग्राम पर गुंडागर्दी का वीडियो डाल पुलिस को चुनौती: रंगदारी का नया अड्डा सोशल मीडिया
Khulasa First
संवाददाता

आधा दर्जन बदमाश युवक को बेरहमी से पीटते नजर आए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह शांति और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने की कवायद कर रहे हैं, दूसरी ओर असामाजिक तत्व खुलेआम सोशल मीडिया को दहशत फैलाने का माध्यम बना रहे हैं। ताजा मामला नवलखा क्षेत्र का है, जहां आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर वीडियो भी बनाया।
सबसे चौंकाने वाली बात वीडियो खुद बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो इंस्टाग्राम आईडी vansh_baba_7570 से पोस्ट किया गया, जिसका संचालन वंश यादव करता है। पोस्ट वीडियो में एक युवक को पटककर लात-घूंसे, लट्ठ से ताबड़तोड़ हमला करते कई युवक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो किसी रैंडम यूजर ने डाउनलोड कर सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला मीडिया की नजरों में आया।
नाले किनारे का है वीडियो- खुलासा फर्स्ट को वीडियो उपलब्ध कराने वाले एक पाठक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया वीडियो नवलखा क्षेत्र में नाले किनारे का है, जहां आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है। वीडियो में मारपीट करने वालों में युवराज सिहोते, वंश यादव, रोहित, आदित्य मिश्रा समेत अन्य बदमाश शामिल हैं।
वीडियो में यह सभी युवक को गिराकर लगातार उसे लात-घूंसों और डंडे से मारते नजर आ रहे हैं। देखना है वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे रहने की बात करने वाले अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं?
रंगदारी के लिए पोस्ट किया वीडियो... वीडियो को वंश यादव ने रंगदारी और दबदबा दिखाने के मकसद से इंस्टाग्राम रील पर अपलोड किया। मकसद यह भी था इलाके में दहशत फैलाना और सोशल मीडिया के जरिए खुद को ‘क्राइम हीरो’की तरह पेश करना।
पुलिस की सख्ती के बीच खुली गुंडागर्दी
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह लगातार सख्ती और निगरानी अभियान चला रहे हैं, इसमें कॉम्बिंग गश्त, रात की पेट्रोलिंग, चेकिंग पाइंट्स और जिलेभर में बदमाशों पर कार्रवाई शामिल है लेकिन अपराधी सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सवाल है जब बदमाश खुद अपने अपराध की रील बनाकर पोस्ट कर रहे हैं तो क्या यह पुलिस को खुली चुनौती नहीं है?
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!