केंद्रों की लोकेशन गलत: प्रदूषण मंडल ने डाटा डिलीट किया; प्रदूषण मापने में भी गड़बड़ी, पोर्टल पर 8 में से 7 केंद्र बंद दिख रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पानी के बाद अब शुद्ध हवा मापने के मामले में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने नगर निगम द्वारा स्थापित चार वायु प्रदूषण मापन केंद्रों की लोकेशन को गलत बताते हुए उसके द्वारा जारी किए डाटा को पोर्टल से डिलीट कर दिया है। मंडल ने कहा है कि निगम ने शुद्ध हवा में मौजूद जीवाणुओं का सही आकलन नहीं किया है।
मंडल ने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें साफ लिखा है कि निगम द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत स्थापित वायु प्रदूषण मापन केंद्रों से भ्रामक और नीतिगत निर्णयों को प्रभावित करने वाला डाटा जनरेट किया है, इसलिए इन केंद्रों की जगह तुरंत बदली जाए।
पोर्टल पर आठ दिन 8 में से 7 केंद्र बंद दिख रहे हैं। इनमें से चार नगर निगम के हैं। शहर में 2019-20 से इन केंद्रों पर मापन चल रहा है। केंद्र के सामने वायु गुणवत्ता मानक पर खरी उतरी और शहर को सबसे प्रदूषित शहर की श्रेणी से राहत भी दी गई।
सीएस की समीक्षा के लिए तैयार नोट में भी इंदौर की आबोहवा बेहतर बताई है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड और निगम अफसर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन पत्र जारी होने के बाद 7 जनवरी से सभी चार केंद्रों का डाटा ऑनलाइन नहीं दिखाई दे रहा। आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह एक्यूआई 120 से 220 तक दर्ज किया जा रहा है। निगम नेे ये गड़बड़ी इसलिए की ताकि शुद्ध हवा के आंकड़े ज्यादा दिखें।
मंडल ने ये दी नसीहत
मामले में मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने नगर निगम के लिए नसीहतें जारी की हैं। इनमें उपकरण वैज्ञानिक और गाइडलाइन से लगाने, डाटा डिस्प्ले और विश्लेषण न करने, वेंडरों की कमियां सुधारने, केलिब्रेशन, वेलिडेशन के लिए योग्य अधिकारी नियुक्त करने, केंद्रों की नियमित जांच करने को कहा गया है।
वेंडर के भरोसे छोड़ दिए सभी केंद्र
मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने अपनी रिपोर्ट में प्रदूषण मापन केंद्रों में जो गड़बड़ियां मिली हैं, उनमें कहा है कि केंद्रों की लोकेशन गलत बताई है। मुख्य मार्गों से अंदर, उपकरणों के आसपास सघन हरियाली जिससे प्रदूषण मापन में गड़बड़ी होती है।
दूसरी बात निगरानी की है। निगम ने वेंडर के भरोसे सभी केंद्र छोड़ दिए हैं जबकि कोई अधिकृत कर्मचारी नियुक्त नहीं किया। केंद्रों पर अनियमितताएं ये हैं कि उपकरणों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। लॉग बुक नहीं।
केलिब्रेशन के लिए गैस सिलेंडर के साथ छेड़छाड़, गैसीय पैरामीटर्स का अकुशल लोगों से मापन करवा रहे। तकनीकी कमियोंं का भी जिक्र है। जैसे-केलिब्रेशन और सैंपलिंग भी मानकों के अनुसार नहीं है।
पीएम-2.5 और 10 एनालाइजर का केलिब्रेशन तय मानकों से विचलन बता रहा है। सैंपलिंग में कटे-छंटे फिल्टर पेपर और रिबन हैं, जिनका एक से ज्यादा उपयोग हो रहा है।
मंडल ने ये भी रिपोर्ट में कहा है कि डाटा में विसंगतियां हैं। मंडल के अपने सेंट्रल सर्वर और स्टेशन पर प्रदर्शित डाटा अधिक मिल रहे हैं, यह संभव नहीं है। जाहिर है डाटा में हेरफेर किया गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!