खबर
टॉप न्यूज

विवाहिता की मौत में पति-ससुराल वालों पर केस दर्ज

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

07 दिसंबर 2025, 1:56 pm
शेयर करें:
विवाहिता की मौत में पति-ससुराल वालों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर पुलिस ने एक विवाहिता की मौत के मामले में उसके पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को बुद्ध नगर निवासी अलका पति अजय की जलने के कारण गंभीर हालत में मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अलका को लंबे समय तक दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अलका का पति अजय उस पर 12 लाख रुपए दहेज में लाने का दबाव डालता था।

इसे लेकर वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था और कई बार घर से निकाल भी देता था। परिवार की अन्य महिला सदस्य सास फुलवंती और ननद सीमा पर भी दहेज को लेकर लगातार ताने देने और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रताड़ना से परेशान होकर अलका ने तनाव में असामान्य कदम उठाया था।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में पति सहित अन्य पर दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस पंजीबद्ध कर आगे की जांच जारी है।

पत्नी की शिकायत पर दहेज मांगने का केस
राऊ थाने में आशा रागिनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति पीयूष शोइंग निवासी सप्तश्रृंगी नगर ने उस पर लाखों रुपए दहेज की मांग कर दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार पति द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के साथ उसे घर से भी निकाल दिया गया। राऊ पुलिस ने मामले में दहेज प्रताड़ना की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ब्याजखोर से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ऋतिक फलगर निवासी निहालपुर मंडी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी परिचित किरण यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान पता चला कि किरण से ऋतिक ने करीब 50 हजार रुपए उधार लिए थे, जो वह बहुत ज्यादा ब्याज पर लौटाने की बात कर रही थी।

आरोप है कि उसने ऋतिक पर लगभग 5 लाख रुपए चुकाने का दबाव बनाया था। परिवार और जांच अधिकारियों के मुताबिक अत्यधिक आर्थिक दबाव और बार-बार रकम की मांग को लेकर ऋतिक काफी तनाव में था। इसी तनाव को उसकी मौत का प्रमुख कारण माना गया है। पुलिस ने मामले में उधारी के नाम पर दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

टैग:

संबंधित समाचार

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

3 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

4 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

19 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

21 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

26 minutes ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

34 minutes ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

37 minutes ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

39 minutes ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

41 minutes ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 1 hour ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 2 hours ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 2 hours ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 2 hours ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!