खबर
टॉप न्यूज

दूषित पानी से मौत का मामला पहुंचा कोर्ट: लगी 2 जनहित याचिकाएं; आज ही होगी सुनवाई

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

31 दिसंबर 2025, 2:40 pm
शेयर करें:
दूषित पानी से मौत का मामला पहुंचा कोर्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दूषित पानी पीने से आठ लोगों की मौत के गंभीर मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। इस प्रकरण को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में दो जनहित याचिकाएं (PIL) दायर की गई हैं, जिन पर आज ही सुनवाई प्रस्तावित है।

1100 से ज्यादा लोग बीमार
गंदे पानी की सप्लाई के चलते भागीरथपुरा क्षेत्र में अब तक 1100 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें से कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम इस पूरे मामले में दबाव में नजर आ रहे हैं।

नगर निगम के अधिकारियों पर गिरी गाज
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने जोनल ऑफिसर (ZO), सहायक यंत्री और उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लापरवाही और समय रहते कदम न उठाने के आरोपों के तहत की गई है।

7000 कनेक्शन
भागीरथपुरा के वार्ड क्रमांक 11 में करीब 7 हजार नर्मदा जल कनेक्शन हैं। इलाके में पानी की आपूर्ति 1997 में बनी भागीरथपुरा पानी की टंकी से की जाती है। यह टंकी नर्मदा फेज-1 और फेज-2 की पाइपलाइन से भरी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में जल वितरण होता है।

सफाई के बावजूद फैला संक्रमण
जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को रामकी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पानी की टंकी की सफाई की गई थी। इसके बावजूद जब लोगों के बीमार होने की शिकायतें सामने आईं, तो 28 दिसंबर को दोबारा सफाई कराई गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि 2003 में टंकी के पास बनी पुलिस चौकी के समीप नर्मदा लाइन के ऊपर शौचालय का निर्माण कर दिया गया था, जिसे दूषित पानी का बड़ा कारण माना जा रहा है।

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय रहवासियों ने कई बार नगर निगम अधिकारियों से गंदे पानी की शिकायत की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही का नतीजा यह रहा कि दूषित पानी की सप्लाई जारी रही, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 1100 से ज्यादा लोगों की जान खतरे में पड़ गई।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 9 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 9 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 9 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 10 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 10 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 10 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 10 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 10 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 10 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 10 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 10 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 10 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 10 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 10 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 11 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 11 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!