युवती की आत्महत्या में लिव इन पार्टनर पर केस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय प्रियांशी की मौत के मामले में पुलिस ने दो परिचितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 24 नवंबर 2025 को मेघदूत नगर निवासी प्रियांशी ने जान दे दी थी। जांच में पता चला प्रियांशी साथी नवीन गौर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। शादी करना चाहती थी। इसी बीच जानकारी मिली नवीन का भूमि नामक युवती से भी संपर्क था।
इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगे। नवीन और भूमि लगातार प्रियांशी पर मानसिक दबाव डालते थे। प्रियांशी के मोबाइल में भूमि और नवीन के बीच बातचीत रिकॉर्ड होने से उनकी परेशानी बढ़ गई थी।
दबाव के चलते प्रियांशी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने नवीन गौर (निवासी नर्मदापुरम) और भूमि के खिलाफ प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी महिला से बात करने पर टोका तो पति ने पीटा
हीरा नगर थाना क्षेत्र में ही एक महिला ने पति के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। ममता निवासी कबीटखेड़ी ने पुलिस को बताया राहुल मौर्य किसी महिला से बार-बार फोन पर बात करता था। पूछा रोज किस महिला से बात करते हो तो नाराज हो गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और कड़े से हमला कर घायल कर दिया।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
आजाद नगर क्षेत्र की पवनपुरी कॉलोनी में किराए से रह रहे 22 वर्षीय युवक ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे मौत के कारण का खुलासा होगा। मृतक रवि पिता सखाराम सेंगर (22) मूल निवासी ग्राम मैठा जिला धार है।
पढ़ाई के साथ प्रायवेट कंपनी में नौकरी भी कर रहा था। करीब दस साल पहले पिता की मौत होने से परिवार की ज़िम्मेदारी थी। बड़े भाई अजय सेंगर और रिश्ते में मामा के लड़के रवि मंडलोई के साथ किराए से रहता था। रिश्तेदार करण मीनावा के अनुसार तीनों ही शहर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
12वीं कक्षा में असफल होने के बाद रवि प्राइवेट फॉर्म भरकर आगे की पढ़ाई कर रहा था। पिता के निधन और पढ़ाई के दबाव के बीच वह मानसिक तनाव में भी बताया गया। घटना के वक्त अकेला था। अजय दो दिन पहले ही गांव गया था, जबकि रवि मंडलोई मार्केट गया था।
लौटने पर उसने कमरे का दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो रवि फांसी पर लटका दिखा। मकान मालिक को सूचना दी और इसके बाद आजाद नगर पुलिस पहुंची।
दरवाज़ा तोड़कर शव उतारा। तलाशी में सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने मोबाइल के साथ कब्ज़े में लिया है। मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!