शहर में अभियान: राजवाड़ा पर लग रहा जाम; ट्रैफिक पुलिस वसूल रही जुर्माना, लोग हो रहे परेशान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रशासन, पुलिस और नगर निगम संयुक्त अभियान चलाकर शहर के यातायात को बेहतर व सुगम बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके चलते शहरभर में वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर यातायात बेहतर बनाने में यातायात पुलिस असहाय साबित हो रही है। इसके चलते शहरवासी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।
शहर में बेहतर यातायात बनाने के लिए शासन व निगम ने शहर में बीआरटीएस तोड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन राजवाड़ा पर हर दिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कोई कारगर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते यहां वाहन चालक आपस में उलझते रहते हैं। मौजूदा में इस क्षेत्र में कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा, खजूरी बाजार, पीपली बाजार, एमजी रोड पर यातायात का भारी दबाव है।
इसके चलते इस क्षेत्र में दिन में कई बार जाम लगता रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। कई बार दो वाहन आपस में उलझने से विवाद की स्थिति भी बन जाती है, लेकिन राजवाड़ा पर यातायात बेहतर बनाने वाले मूक दर्शक बने रहते हैं।
भारी वाहनों की आवाजाही
शहर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान भी तीन इमली, नवलखा, अग्रसेन चौराहा, लोहामंडी और छावनी में वाहन चालकों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में यातायात पुलिस तो तैनात रहती है, लेकिन वह जांच के नाम पर वसूली पर जोर दे रही है। जबकि भारी वाहनों की आवाजाही से लगने वाले जाम को अनदेखा कर रही है। इसके चलते दिनभर इन सड़कों पर जाम के हालात बनने लगे हैं, जबकि रात में सड़कों पर बरात निकलने से जाम लगने लगा है।
बीच सड़क पर ही कर रहे जांच
शहर में प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते आने-जाने वाले वाहन चालकों को सड़क पर ही खड़ाकर उनके रजिस्ट्रेशन और हेलमेट की जांच कर उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इससे चौराहों और सड़कों पर कई जगह जाम जैसे हालात बनने लगे हैं।
खासतौर पर बापट चौराहा, सत्यसांई चौराहा, लवकुश चौराहा, निरंजनपुर चौराहा, गीताभवन चौराहा, महूनाका चौराहा, मूसाखेड़ी चौराहा ऐसे चौराहे बन गए हैं जहां से वाहन चालकों को बिना जाम में फंसे निकलना मुश्किल हो रहा है। इस तरह शहरभर में अभियान के दौरान जाम लगने से शहरवासी परेशान होने लगे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!