स्वच्छता का तमगा फर्जी बताना हमारे आत्मसम्मान पर प्रहार: सफाई मित्रों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पुतला जलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

अपमानजनक बयान के विरोध में काली पट्टी बांधकर मोर्चा संभालेंगे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग को लेकर दिए गए विवादित बयान ने शहर में एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक गतिरोध को जन्म दे दिया है।
सिंघार के बयान को वाल्मीकि समाज और हजारों सफाई कर्मियों ने अपनी निष्ठा और कड़ी मेहनत का अपमान बताते हुए शनिवार को राजवाड़ा पर प्रदर्शन किया।
आक्रोशित सफाई मित्रों ने नारेबाजी करते हुए सिंगार का पुतला फूंका और स्पष्ट किया कि जब तक वे सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते आंदोलन जारी रहेगा।
विवाद की जड़ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का वह सोशल मीडिया बयान है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इंदौर को स्वच्छता में नंबर-1 का खिताब फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त हुआ है।
इस बयान के सार्वजनिक होते ही सफाई कर्मियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। सफाई कामगारों का कहना है कि इंदौर ने लगातार आठ बार स्वच्छता का जो शिखर छुआ है वह किसी राजनीतिक जोड़-तोड़ का नहीं, बल्कि उन हजारों कर्मचारियों के पसीने, त्याग और समर्पण का परिणाम है,
जिन्होंने चिलचिलाती धूप, मूसलाधार बारिश और कोरोना महामारी जैसी जानलेवा परिस्थितियों में भी शहर की सेवा की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्वच्छता का तमगा फर्जी बताना सीधे तौर पर उनके आत्मसम्मान पर प्रहार है।
कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए ही दर्ज कराएंगे विरोध
विरोध के अगले चरण में वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मियों ने निर्णय लिया है कि वे रविवार से अपने काम के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सफाई मित्रों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देंगे और अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने कहा है कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और अनुशासित रहेगा, लेकिन वे सम्मान के साथ काम, अपमान नहीं सहन के संकल्प पर अडिग हैं।
अब देखना यह होगा कि इस बढ़ते जन आक्रोश के बीच नेता प्रतिपक्ष अपनी टिप्पणी पर क्या रुख अपनाते हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!