अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा जब्त: 400 डेटोनेटर के साथ महिला-पुरुष को किया गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के एक बड़े जखीरे को पकड़ा है। जनता एक्सप्रेस से उतरे एक महिला और पुरुष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 400 नग डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक केबल बरामद किए गए हैं।
पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से जनता एक्सप्रेस के माध्यम से एक महिला और पुरुष बड़ी संख्या में विस्फोटक लेकर डभौरा रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं।
400 डेटोनेटर और केबल मिली
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिए के आधार पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान उनके झोलों में 400 डेटोनेटर के साथ केबल और अन्य विस्फोटक पदार्थ पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहागी निवासी विनोद माझी और जवा के छदेनी गांव निवासी पूजा मांझी के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
यह कार्रवाई एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर डभौरा एस.डी.ओ.पी. नारायण सिंह कुम्हरे के नेतृत्व में थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल की टीम ने की।
थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोटक जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!