खबर
Top News

कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में लिए अहम फैसले; भोपाल और इंदौर मेट्रो के लिए राशि स्वीकृत

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

17 दिसंबर 2025, 4:49 pm
शेयर करें:
कैबिनेट बैठक

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश सरकार ने राज्य की कर्मचारी व्यवस्था में सात प्रकार की नियुक्ति श्रेणियों को समाप्त कर दिया है। अब प्रदेश में केवल तीन ही कैटेगरी रहेंगी। नियमित, संविदा और आउटसोर्स। मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों का अलग वर्ग अब नहीं रहेगा, क्योंकि दोनों की सेवा शर्तें, वेतन और पेंशन समान हैं।

निर्णय के अनुसार, वर्तमान में कार्यरत कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन, स्थायीकर्मी सहित अन्य श्रेणियों के कर्मचारी अपने सेवाकाल तक कार्य करते रहेंगे। इनके सेवानिवृत्त होते ही पद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। यदि किसी विभाग को आवश्यकता होगी, तो नियमित पद सृजित कर नई भर्ती की जाएगी।

भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन एवं रखरखाव के लिए राज्य सरकार ने 90.67 करोड़ रुपए के प्रावधान को मंजूरी दी है। यह राशि मेट्रो संचालन से जुड़े व्यय को पूरा करने के लिए होगी।

सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि सेवाकाल में कार्यभारित कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को नियमित पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। अब तक इस संवर्ग में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

न्यायालयीन मामलों में मिलेगी राहत
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अदालतों में कर्मचारियों की अलग-अलग कैटेगरी बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न्यायालयीन भ्रम कम होगा और सरकार को बार-बार सुनवाई से राहत मिलेगी। साथ ही अस्थायी पदों के लिए हर साल कैबिनेट से अनुमति लेने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी।

नियमित और संविदा पर रहेगा जोर: सरकार ने दो टूक कहा है कि भविष्य में नियुक्तियों का फोकस नियमित और संविदा कर्मचारियों पर रहेगा। आउटसोर्स कर्मी सरकारी कर्मचारी नहीं माने जाएंगे, क्योंकि उनकी सेवाएं एजेंसियों के माध्यम से ली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने ब्लाइंड विमेन T20 वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम की तीन मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

वहीं बैतूल जिले के भरेवा धातु शिल्प को जीआई टैग मिलने पर शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तीन आदिवासी जिलों को 1782 करोड़ का सिंचाई पैकेज
नर्मदा घाटी विकास विभाग के तहत अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्देशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1782 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को स्वीकृति दी गई है। इससे अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों की 5512 करोड़ रुपए की योजनाएं पूरी होंगी। इन परियोजनाओं से 71,967 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई और 125 मेगावाट बिजली उत्पादन संभव होगा।

कैबिनेट में अन्य महत्वपूर्ण फैसले
-मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के सूचकांक में वृद्धि, 3810 कार्य 693.76 करोड़ की लागत से होंगे।

-एमएसएमई विभाग की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को पांच साल तक जारी रखने का निर्णय, 905.25 करोड़ मंजूर।

-छह जिलों में वन विज्ञान केंद्र स्थापित होंगे, 48 करोड़ की स्वीकृति।

-इंदौर के एमवाय अस्पताल का 773 करोड़ से नवनिर्माण, 1450 बिस्तरों की सुविधा।

टैग:

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

4 minutes ago
सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई
Top News

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

9 minutes ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

16 minutes ago
सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...
Top News

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

17 minutes ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

24 minutes ago
शेयर बाजार में मचा हाहाकार
Top News

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

38 minutes ago
वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने
Top News

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

44 minutes ago
पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी
Top News

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

about 1 hour ago
एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा
Top News

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

about 1 hour ago
विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी
Top News

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप
Top News

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

about 1 hour ago
शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत
Top News

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

about 2 hours ago
खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

about 2 hours ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

about 2 hours ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

about 2 hours ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

about 2 hours ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 3 hours ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!