खबर
टॉप न्यूज

आईबसें मिक्सलेन में चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

07 दिसंबर 2025, 3:16 pm
शेयर करें:
आईबसें मिक्सलेन में चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बीआरटीएस तोड़ने के कोर्ट के आदेश के बाद इसमें चलने वाली आईबसों को मिक्सलेन में चलाया जा रहा है जिससे न केवल ट्रैफिक बाधित हो गया है बल्कि गंतव्य पर जाने में दुगना समय लग रहा है। जो आई बस निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहा तक 45 मिनट में पहुंचती थी, अब उसे 90 मिनट तक लग रहे हैं।

इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीआरटीएस हटाने के साथ ही मिक्स लेन में आई बसें चलाने की शुरुआत हो गई है। मिक्सलेन के चौराहों पर वैसे ही दिन में कई बार जाम लग जाता है और अब आईबसों के भी चलने से स्थिति और बिगड़ रही है।

सफर में देरी होने से कोचिंग संस्थान, कॉलेज, ऑफिस व अन्य कार्यों के लिए अपडाउन करने वालों ने आई बस से दूरी बना ली है। स्थिति ये है कि जहां सवारी दिखे, ड्राइवर गाड़ी रोककर सवारी बैठा रहे हैं। इससे दुर्घटना की भी आशंका बढ़ गई है। पीक ऑवर्स में चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही।

काउंटर या कोई स्टैंड नहीं होने से सडक़ किनारे ही कुर्सी लगाकर आई बसों के टिकट बनाए जा रहे हैं। खुलासा फर्स्ट को एक यात्री अंकित गोयल ने बताया कि उन्हें एलआईजी चौराहा से नवलखा चौराहा तक जाने में 15 मिनट लगते थे लेकिन अब 30 से 35 मिनट लग रहे हैं।

बस स्टैंड खत्म होने से ड्राइवर बीच सड़क पर वाहनों के बीच ही उतार देता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बीआरटीएस टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को हो रही है। पहले बस स्टैंड पर बैठने की व्यवस्था होती थी। अब सड़क किनारे इंतजार करना पड़ता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। पहले बसों को पहले निकलने दिया जाता था और अब छोटे वाहनों में आगे निकलने की होड़ मचती है। आई बसों को सुगमता से चलाने के लिए बीआरटीएस टूटने के बाद व्यवस्था करना होगी।

बीआरटीएस हटने के बाद स्थिति क्या होगी
चिंता की बात ये है कि बीआरटीएस पूरी तरह टूटने के बाद आईबसें डिवाइडर से सटकर चलेंगी और यात्रियों को बैठाना, उतारना किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। इससे दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। यात्रियों को बीच सडक़ पर जाकर आईबसों में बैठना-उतरना पड़ेगा।

एक लेन पर ट्रैफिक दबाव बढ़ा
ट्रैफिक एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने बताया, जिस लेन पर बीआरटीएस की रैलिंग तोडक़र सड़क चौड़ी की है, वहां ट्रैफिक दबाव कम हुआ है। रैलिंग के दूसरी ओर जगह कम होने से पीक ऑवर्स में वाहन धीरे चलते हैं। वाहनों के धीमे चलने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 13 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 14 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 14 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 14 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 14 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 14 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 15 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 15 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 15 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 15 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 15 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 15 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 15 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 15 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 15 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 15 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 15 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!