खबर
टॉप न्यूज

बीआरटीएस पर बने बस स्टॉप टूटना शुरू

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

29 दिसंबर 2025, 6:12 pm
शेयर करें:
बीआरटीएस पर बने बस स्टॉप टूटना शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के यातायात को बेहतर बनाने और ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए बीआरटीएस तोड़कर ओवरब्रिज बनाने के साथ ही अटल बिहारी मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। इससे अटल बिहारी मार्ग पर आवाजाही सहज होगी, लेकिन जब तक बीआरटीएस टूट रहा है तब तक शहरवासियों को आने-जाने में भारी मशक्कत करना पड़ रही है।

शहर की मुख्य जीवन रेखा माने जाने वाली अटल बिहारी रोड पर बना बीआरटीएस तोड़ने का कार्य लगातार जारी है। सड़क पर बेहतर यातायात के लिए प्रमुख चौराहों पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य जारी है। इसके साथ ही नगर निगम ने आने वाले दिनों में एलिवेटेड रोड बनाने की कार्ययोजना भी बनाना शुरू कर दी है।

हालांकि शासन स्तर पर निगम की यह योजना मंजूर हो गई है। इससे शहर में एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। न्यायालय की चेतावनी का असर बीआरटीएस तोड़ने पर दिखा और ठेकेदार ने एक ओर की जाली तोड़ने में तेजी दिखाई, लेकिन दूसरी ओर की जाली अब तक आवाजाही में बाधक बनी हुई है। बीआरटीएस कब तक टूटेगा इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अफसर कार्रवाई का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन समय सीमा को लेकर असमंजस में हैं।

मशक्कत करना पड़ रही: बीआरटीएस पर सिटी बसों के लिए बनाए गए बस स्टॉप तोड़ने में ठेकेदार को मशक्कत करना पड़ रही है। अधिकतर बस स्टॉप पर सीमेंट के ठिए बनाए गए हैं, जिससे वह सड़क में बाधक बने हुए हैं। ऐसे में ठेकेदार को बस स्टॉप तोड़ने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि स्ट्रक्चर तो आनन-फानन में हटाया जा रहा है, लेकिन बसों में प्रवेश करने और निकलने के लिए बनाए गए स्थायी निर्माण परेशानी का सबब बने हुए हैं।

अफसर बरत रहे लापरवाही: बताया जाता है कि नगर निगम के अफसर बीआरटीएस तोड़ने के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते ठेकेदार भी मनमानी पूर्वक कार्य कर रहा है। यही वजह है कि महीनों से जारी बीआरटीएस तोड़ने का काम अधूरा पड़ा हुआ है।

जब कि इस मार्ग से हर दिन हजारों वाहन चालक आवाजाही करते हैं। सड़क पर अवरोध होने से आने-जाने वाले परेशान हो रहे हैं। बीआरटीएस तोड़फोड़ की कार्रवाई से अधिकतर चौराहों पर जाम लगने लगा है, जिससे वाहन चालक आपस में गुत्थमगुत्था होकर अफसरों को कोस रहे हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 9 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 10 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 10 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 10 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 10 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 10 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 11 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 11 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 11 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 11 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 11 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 11 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 11 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 11 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 11 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 11 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 11 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!