अफसरशाही हावी, ऐसे में काम करना मुश्किल: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एसीएस की बैठक में बयां की पीड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही इलाज के दौरान होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। यहां गंदे पानी की समस्या अफसरों को बताई गई थी, लेकिन अफसर काम ही नहीं करते। किसी काम के लिए कितनी बार फोन लगाएं? घटना में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एसीएस संजय दुबे के साथ हुई बैठक में ये बातें कही। महापौर ने कहा अफसर पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं। यही वजह है कि इतनी बड़ी घटना हुई। समय रहते यदि अफसर कार्य कर लेते तो अंजाम यह नहीं होता। अफसर शिकायतों को हलके में लेते हैं। भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड को लेकर अफसरों व जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी है।
काम करना मुश्किल हो गया- बैठक में महापौर ने कहा अफसर काम करना ही नहीं चाहते। एक काम के लिए कितनी बार फोन करना पड़ेगा, इसकी सीमा तय कर दें। जरा-जरा-सी बातों के लिए हम ऊपर फोन नहीं लगा सकते। उन्होंने एसीएस दुबे से कहा मौजूदा परिस्थितियों में काम करना मुश्किल है।
निगम में अफसरों की कमी नहीं। जो अफसर हैं, वे ही ईमानदारी से काम कर लें तो हालात नहीं बिगड़ते। निगमायुक्त ने एक अपर आयुक्त को पांच-पांच विभाग दे रखे हैं, जबकि दूसरे अफसरों के पास काम ही नहीं है।
अफसर काम नहीं करें तो व्यवस्था कैसे सुधरे
महापौर भार्गव ने एसीएस के समक्ष अपनी पीड़ा जताते हुए कहा वर्तमान में निगम अफसरों द्वारा जिस तरह मनमानी की जा रही है, उससे काम करना मुश्किल हो गया है। आप चाहो तो मेरी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हो। अफसर जब तक काम नहीं करेंगे, तब तक शहर की व्यवस्था कैसे सुधरेगी?
महापौर ने कहा कलेक्टर को रविवार को मैसेज किया था कि भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सोमवार के बाद अफसरों ने सक्रियता दिखाई। जनप्रतिनिधि होने के नाते जवाब हमें देना पड़ता है। लेकिन जब अफसर काम नहीं करते हैं तो जनप्रतिनिधि को लोगों के समक्ष लापरवाह बताया जाता है।
…तो काम कौन करेगा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में महापौर द्वारा अफसरों पर सुनवाई नहीं करने और गैर जिम्मेदाराना कार्य करने के आरोप लगाए जाने पर एसीएस दुबे ने कहा यदि सभी अफसरों को हटा देंगे तो काम किससे कराएंगे। हालांकि बैठक में अफसरों पर कार्रवाई को लेकर जनप्रतिनिधियों ने बात नहीं रखी। केवल महापौर अकेले ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात करते रहे। इसके बाद भी एसीएस ने किसी पर भी कार्रवाई करने के कोई संकेत नहीं दिए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!