‘बिल्डिंग परमिशन विभाग ऑनलाइन नोटिस जारी करे’
Khulasa First
संवाददाता

निगमायुक्त ने 30 नवंबर तक संपत्तियों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगमायुक्त ने राजस्व, जलप्रदाय, सीवरेज, उद्यान एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें बड़े बकायादारों की सूची बनाने, ऑनलाइन नोटिस जारी करने के साथ ही टैक्स की राशि भी ऑनलाइन ही जमा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यूनिपोल व लालीपोप की सूची के आधार पर उनकी नंबरिंग करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने सिटीबस में सभी विभागो के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि आगामी 30 नवंबर तक सभी सहायक राजस्व अधिकारी अपने झोन में स्थित व्यावसायिक व आवासीय संपत्तियों की संपूर्ण सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सूची में दर्ज जानकारी अपडेट होनी चाहिए। आंकड़ों में अंतर मिला तो संबंधित सहायक राजस्व अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही निगमायुक्त ने कहा कि सभी झोन में बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर वसूली कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में संपत्तिकर खातों एवं जलकर खातों का मिलान किया जाए। निजी, सार्वजनिक बोरिंग, नल कनेक्शन एवं जलापूर्ति के स्रोतों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। इसके साथ ही निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान निगम जोन एक के सहायक राजस्व अधिकारी दिनेश यादव गायब रहने पर उनका तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
ऑफलाइन नोटिस जारी न किए जाएं
निगमायुक्त ने बिल्डिंग परमिशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में ऑफलाइन नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे। हर हाल में भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक नोटिस ऑनलाइन ही जारी करेंगे। इसके साथ ही शहर में बने यूनिपोल, लॉलीपॉप आदि संरचनाओं की निगम, स्मार्ट सिटी एवं एआईसीटीसीएल द्वारा उपलब्ध सूची के अनुसार नंबरिंग करने के निर्देश दिए। इससे नियम विरुद्ध बनाए गए यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
उपयंत्री निरीक्षण करें
निगमायुक्त ने कहा कि सभी उपयंत्री निरीक्षण अनिवार्य रूप से करेगे। जहां नई लाइन डाली जा रही है उसकी लोकेशन व जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में लीकेज या अन्य समस्या की स्थिति में त्वरित समाधान किया जा सके। जिन क्षेत्रों में जलप्रदाय कम दबाव से हो रहा है, उन क्षेत्रों का प्रतिदिन निरीक्षण कर लीकेज व अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
इसके साथ ही शहर के खाली प्लॉट व बेक लेन में कचरा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाए। खाली प्लॉट के मालिकों से संपर्क कर बाउंड्रीवॉल निर्माण कराया जाए। रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। निगमायुक्त ने कहा कि उद्यानों, डिवाइडर, मिडियन एवं रोटरी की कटाई-छंटाई, सौंदर्यीकरण की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!