बिल्डर पर हमला श्रेयश झंवर का कहना- आरोप झूठे: बिल्डर के बेटे सहित तीन पर केस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामी बिल्डर के बेटे ने जुलाई माह में अपने पर हुए हमले का बदला लेने के लिए अपने रिश्तेदार पर हमला कर दिया। हमले की असल वजह संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
पंढऱीनाथ पुलिस के अनुसार उत्तम पिता सूर्यनारायण झंवर की शिकायत पर श्रेयस पिता मधुसुदन झंवर निवासी मौर्या रेजिडेंसी एमजी रोड (न्यू पलासिया) अशोक व राजेश सेन पर केस दर्ज किया है।
आरोप है कि आरोपियों ने उत्तम झंवर पर उस समय हमला किया जब वे अपने चालक विजय के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। आरोप है कि श्रेयस अपने साथियों राजेश और अशोक साथ आया और पंढऱीनाथ जैसे व्यस्ततम रोड़ पर ओवर टेक कर उत्तम झंवर की कार रूकवाई।
आरोपियों ने हॉकी और बेसबॉल के बल्ले से कार में तोडफ़ोड़ कर उत्तम पर हमला कर दिया। हमले के बाद भीड़ जुटी तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
300 करोड़ की संपत्ति के लेनदेन का है विवाद
श्रेयस झंवर के अनुसार मेरे मधुसुदन झंवर और उनके चाचा उत्तम झंवर ने 1992 से लेकर 2001 ने इंदौर और मुंबई में बराबर की हिस्सेदारी से रियल स्टेट का कारोबार किया था।
2007 में पिता मधुसुदन झंवर ने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। पिता ने 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी मांगी तो उत्तम झंवर ने जल्द ही हिसाब करने का आश्वासन दिया।
2008 से 2012 तक मेरे पिता ने उत्तम झंवर से हिसाब करने को लेकर कई मुलाकात की लेकिन नतीजा शिफर निकला। परिवार के अन्य लोगों की मध्यस्तता के चलते 2013 में उत्तम झंवर ने लिखित समझौता किया, लेकिन कुछ नहीं दिया।
हालांकि साल 2023 में उत्तम झंवर ने अपनी गलती मानते हुए कुछ जमीनें हिस्सेदारी करते हुए पिता को दी। इसी समझौते के बाद उत्तम झंवर जमीनों की रजिस्ट्री कराने लगा।
वहीं, शेष बची हुई जमीनों के संबंध में बातचीत करने में उत्तम झंवर के कहने पर 23 जुलाई को उसके न्यू पलासिया स्थित ऑफिस पर गया। वहां अवनेंद्र जोशी ने उत्तम झंवर से मेरी फोन पर बात कराई। इसके बाद अवनेंद्र जोशी व उसके साथी किशोर सिंह विष्णु झंवर, विजय कैथवास ने गालियां देते हुए मुझ पर चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान महिला जेसमीन, अजीता ने भी मारपीट की। मैं बचकर भागा और तुकोगंज थाने पर शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया लेकिन दोनों महिलाओं और उत्तम झंवर पर आज तक कार्रवाई नहीं की। कल मैं मेेरे काम से जवाहर मार्ग से जा रहा था कि रास्ते में उत्तम झंवर से सामना हो गया। मैंने कार रूकवाकर तोडफ़ोड़ करते हुए हमला किया है। ये आरोप झूठे हैं।
संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!