अवैध शराब सहित पकड़ाया था साला अब जीजा पकड़ा गया गांजे के साथ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया पुलिस ने हजारों रुपए के अवैध गांजे सहित एक तस्कर को पकड़कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। मामले में खास बात यह कि कुछ दिन पहले आरोपी के साले को भी पलासिया पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा था।
पुलिस के अनुसार चांदनी चौक क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के दौरान एक संदिग्ध का पीछा कर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। मामले में पुलिस ने आरोपी भारत पिता कल्लू कैथवास (55) निवासी बड़ी ग्वालटोली, चांदनी चौक से 20 हजार रुपए कीमत का 916 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।
आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को एक महिला सप्लायर से गांजा मिलता था, जिसकी पहचान और तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस का मानना है कि आरोपी काफी समय से इस धंधे में सक्रिय था और स्थानीय स्तर पर सप्लाई नेटवर्क तैयार कर रखा था।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पत्नी भी अवैध मादक पदार्थ और शराब की अवैध बिक्री में लिप्त रही है। बहरहाल, पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
आरोपी भारत पिता कल्लू कैथवास पुलिस गिरफ्त में।
साले से जब्त की थी 60 लीटर शराब: उल्लेखनीय है कुछ समय पहले पलासिया पुलिस ने बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में ही आरोपी के हिस्ट्रीशीटर साले आकाश बौरासी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा था। उसके पास से 30 हजार रुपए कीमत की 65 लीटर देसी शराब बरामद की गई थी।
आकाश हिस्ट्रीशीटर है और लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय रहा है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का पूरा परिवार अवैध गतिविधियों में लिप्त है और कानून से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों से तस्करी को अंजाम देता रहा है। आकाश को जब पुलिस ने पकड़ा था, तब उसने झाड़ियों में शराब छिपा रखी थी, लेकिन उसकी यह चालाकी पुलिस के आगे नहीं चली और पकड़ा गया।
संबंधित समाचार

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!