कलेक्ट्रेट में खत्म होगी दलाली: कॉलोनी सेल का पूरा सिस्टम अब ऑनलाइन
Khulasa First
संवाददाता

नामांतरण से लेकर कॉलोनी विकास प्रमाण पत्र तक हर काम डिजिटल, कलेक्टर शिवम वर्मा ने दी मंजूरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में दलालों की आवाजाही और आए दिन होने वाले हंगामों पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। कॉलोनी सेल का पूरा कार्य अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।
पहले नामांतरण व डायवर्सन जैसे कुछ काम ऑनलाइन थे, लेकिन राज्य सरकार के पोर्टल के धीमे या बंद रहने से लोगों को परेशानी उठाना पड़ती थी अन्य काम ऑफलाइन होने के कारण आवेदकों को दलालों का सहारा लेना पड़ता था।
कलेक्टर ने कॉलोनी सेल के प्रभारी प्रदीप सोनी को जिम्मेदारी देते हुए नया ऑनलाइन सिस्टम लागू कर दिया है। अब कॉलोनाइजर सीधे पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे और आवेदन के निपटान में लगने वाले दिनों की पूरी जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। फाइल किस स्थिति में है उसका मूवमेंट भी आवेदक खुद देख पाएंगे।
आवेदन से अनुमति तक सब कुछ एक पोर्टल पर
कॉलोनी सेल के अधिकारी अब https://crops.mp.gov.in/ पोर्टल पर नियमित रूप से आवेदन चेक करेंगे और अनुमति जारी करेंगे। जिन दस्तावेजों की कमी होगी, उन्हें भी ऑनलाइन ही कॉलोनाइजर से मांगा जाएगा। कॉलोनी विकास अनुमति से लेकर कॉलोनी पूर्णतः विकास प्रमाण पत्र तक सभी सेवाएं अब डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी।
केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे
चार–पांच दिन पहले ही कॉलोनी सेल ने सॉफ्ट कॉपी में आवेदन लेना बंद कर दिया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे। अधिकारियों से किसी बिचौलिए के माध्यम से संपर्क करने पर भी रोक लगा दी गई है।
ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने से अनावश्यक भीड़ कम होगी और कॉलोनाइजर को यह भी स्पष्ट जानकारी रहेगी कि उनकी फाइल किस चरण में है और काम कब तक पूरा होगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!